छत्तीसगढ़

Balrampur Patwari Suspend : सरकारी सेवा में रहते राजनीतिक पोस्ट पड़ी महंगी, पटवारी सस्पेंड

Balrampur Patwari Suspend सरकारी सेवा में रहते हुए इंटरनेट मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट साझा करना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डौरा-कोचली तहसील में पदस्थ हल्का पटवारी सम्प्रीत एक्का को भारी पड़ गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी पोस्ट साझा करने के मामले में एसडीएम बलरामपुर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी थी पोस्ट

जानकारी के अनुसार पटवारी सम्प्रीत एक्का ने 25 जुलाई 2026 को इंटरनेट मीडिया पर तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संबंधित पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके के बयान को भी शामिल किया गया था। यह पोस्ट नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से जुड़ी हुई थी।

पोस्ट के प्रसारित होने के बाद इसकी शिकायत प्रशासन तक पहुंची। शिकायत मिलने पर एसडीएम कार्यालय ने 26 जुलाई को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी (Balrampur Patwari Suspend) कर स्पष्टीकरण मांगा था।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर Balrampur Patwari Suspend

नोटिस के जवाब में पटवारी सम्प्रीत एक्का ने अपना पक्ष रखा, लेकिन एसडीएम द्वारा दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया। इसके बाद प्रशासन ने माना कि शासकीय सेवक रहते हुए राजनीतिक गतिविधि से जुड़ी सामग्री साझा करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर एसडीएम बलरामपुर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Balrampur Patwari Suspend) करने का आदेश जारी किया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

तहसील कार्यालय बलरामपुर बनाया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान सम्प्रीत एक्का का मुख्यालय तहसील कार्यालय बलरामपुर निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण नियमों का हवाला

प्रशासन ने कार्रवाई के पीछे सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्धारित आचरण नियमों का हवाला दिया है। नियमों के अनुसार शासकीय सेवकों को राजनीतिक गतिविधियों और ऐसी सार्वजनिक गतिविधियों से बचने के निर्देश हैं, जिससे सेवा आचरण प्रभावित हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button