रायगढ़क्राइम

Gharghoda police घरघोड़ा पुलिस ने मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी,के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

19 अगस्त, रायगढ़ 2026। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा पुलिस gharghoda police ने मुआवजा राशि के नाम पर ग्रामीण से 49 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही हैजानकारी के अनुसार ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा निवासी अमीर कुमार राठिया की जमीन एवं मकान एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के लिए अधिग्रहित हुआ था, जिसके एवज में उसे 69,64,618 रुपये का मुआवजा प्राप्त हुआ था। प्रार्थी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार गांव के खगेश्वर गुप्ता ने मुआवजा राशि संबंधी कागजी कार्यवाही कराने की बात कहकर उसका बैंक पासबुक अपने पास लिया था। बाद में 8 जून 2026 को खगेश्वर गुप्ता अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ प्रार्थी को पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायकेरा ले गया। वहां दोनों ने बैंक संबंधी प्रक्रिया कराने के नाम पर प्रार्थी से चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। प्रार्थी के अनुसार उसने अपने बच्चों के खाते में 5-5 लाख रुपये जमा कराने की सहमति दी थी, जबकि चेक में अन्य राशि किसके खाते में ट्रांसफर की जा रही है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी।

मुआवजा खाते में आए 69.64 लाख, ग्रामीण की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर 49.50 लाख किए ट्रांसफर चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला 

बाद में बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाने पर प्रार्थी को पता चला कि उसके खाते से मोतीलाल गुप्ता के खाते में 25 लाख रुपये तथा जगदीश गुप्ता के खाते में 24 लाख 50 हजार रुपये, यानी कुल 49 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। प्रार्थी का आरोप है कि उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना उसके हस्ताक्षरयुक्त चेक का उपयोग कर उक्त राशि दोनों आरोपियों द्वारा अपने परिचितों/परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

आरोपी खगेश्वर गुप्ता गिरफ्तार, साथी प्रदीप गुप्ता फरार, घरघोड़ा पुलिस की तलाश जारी

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायकेरा से संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त किए। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने *आरोपी खगेश्वर गुप्ता पिता दनार्दन गुप्ता उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाईपाली, थाना तमनार, जिला रायगढ़* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपराध एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए 18 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण का अन्य आरोपी प्रदीप गुप्ता फरार है, जिसकी तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button