छत्तीसगढ़

Raigarh News: अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी- एसएसपी शशि मोहन सिंहl

Rajdhani times chhattisgarh Raigarh:- अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित निकाल, बीट सिस्टम सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

होली पर्व के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विजुवल पुलिसिंग के तहत नियमित कार्रवाई के निर्देश

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी और “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने कहा गया

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

रायगढ़, 19 फरवरी 2026 । उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग से पूर्व अपने-अपने अनुविभाग स्तर पर थाना प्रभारी एवं विवेचकों की बैठक लें, ताकि गंभीर अपराधों की समीक्षा और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विवेचकों के मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने और सामान्य अपराध जैसे मारपीट, जुआ-सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों का सात दिवस के भीतर निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या नियंत्रित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, शराब मुलाहिजा रिपोर्ट या पटवारी नक्शा जैसे कारणों से अपराध लंबित न रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

एसएसपी सिंह ने जिले में लागू बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखे और घटना, दुर्घटना या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचे। बैठक में लंबित अपराध, गुम इंसान, मर्ग और शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निकाल के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात डीएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा हिट एंड रन मामलों की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया।

बैठक में एसएसपी ने रेंज स्तरीय “सशक्त ऐप” का अधिकाधिक उपयोग कर चोरी के वाहनों को ट्रेस करने, जिले के सीसीटीवी कैमरों को “त्रिनयन ऐप” से जोड़ने और बीट स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को “साइबर प्रहरी” से जोड़ने के निर्देश दिए। थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक से “अनुभव” गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक लेने और नवीन कानूनों के तहत थानों में रजिस्टरों का विधिवत संधारण एवं नियमित इंद्राज सुनिश्चित करने कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button