रायगढ़क्राइमछत्तीसगढ़

Gerwani Sharab dukan guard firing ka khulasa गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

22 अगस्त, रायगढ़ । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में प्राइवेट गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाने में सफलता हासिल की है। गंभीर वारदात के बाद आरोपी दूसरे राज्य में जाकर छिप गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय स्तर पर की गई पतासाजी और तकनीकी सुरागों के आधार पर उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने बिहार पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को खेत में छिपे होने के दौरान धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात  चन्द्रशेखर पटेल पिता स्व. बीरबल पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कलगामुड़ा, उर्दना, जिला रायगढ़  रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर था। करीब 10:30 बजे शराब दुकान के सामने एक युवक पहुंचा और अपने साथी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की बात को लेकर विवाद करने लगा। युवक ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी और अचानक पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली गार्ड चन्द्रशेखर पटेल के पेट में लगी। गोली लगने के बाद गार्ड जान बचाने के लिए आहाता के पीछे जाकर छिप गया और अपने साथियों को घटना की जानकारी देकर डायल 112 को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित पूंजीपथरा थाना, साइबर थाना, आबकारी विभाग एवं डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। घायल गार्ड की रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 206/2026 में धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए गेरवानी क्षेत्र में व्यापक पतासाजी शुरू की। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्लांटों में काम करने वाले मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना में शामिल युवक विवेक कुमार यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार, गेरवानी  स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी का काम करता था और घटना के बाद से फरार है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 पुलिस टीम बिहार के जमुई जिले के लिए रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम खैरा में आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही आरोपी अपने घर से निकलकर खेत की ओर भाग गया और वहां जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी विवेक कुमार यादव को खेत से धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ में उसने दोस्त रोशन ठाकुर के साथ गार्ड से झगड़ा करने और फिर पिस्टल से फायरिंग की वारदात को स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था और प्लांट का फोरमैन प्रमोद शुक्ला पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। फोरमैन को डराने-धमकाने के उद्देश्य से आरोपी अपने गांव गया था, जहां उसने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी। आरोपी ने इसी पिस्टल से प्लांट के फोरमैन प्रमोद शुक्ला को डराने-धमकाने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद 17 अगस्त की शाम वह अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी स्थित देशी शराब दुकान में शराब पीने गया था। वहां मौजूद गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने दोनों को देर रात शराब दुकान आने की बात पर डांट-फटकार लगाई थी। दोनों युवकों का गार्ड से विवाद भी हुआ था।

इसके बाद विवेक और रोशन लेबर क्वार्टर लौट गए। आरोपी के अनुसार गार्ड की डांट से उसका साथी रोशन परेशान होकर रोने लगा। इसी बात से नाराज विवेक अपने लेबर क्वार्टर से पिस्टल लेकर गार्ड को मारने के इरादे से वापस शराब दुकान पहुंचा। वहां उसने गार्ड से गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से एक गोली गार्ड चन्द्र शेखर पर चला दी। गोली चन्द्रशेखर पटेल के पेट में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर बिहार चला गया था।

पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। रोशन ठाकुर घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button