2027 ODI World Cup Schedule : आस्ट्रेलिया से अभियान की शुरूआत, 3 दिन बाद PAK से भिड़ंत, देखें वर्ल्ड कप 2027 में भारत का शेड्यूल
2027 ODI World Cup Schedule आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। इसके तीन दिन बाद 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान से महामुकाबला होगा। भारत ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर के साथ है। भारत का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल (2027 ODI World Cup Schedule) क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, 15 अधिकारियों को नई पदस्थापना
7 अक्टूबर को केपटाउन में अभियान की शुरुआत
2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। पिछली बार की उपविजेता भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत के वर्ल्ड कप शेड्यूल (2027 ODI World Cup Schedule) में यह मुकाबला सबसे हाई-वोल्टेज मैचों में से एक होगा।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking : सिनेमाघरों में आने से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई धड़कनें
अफगानिस्तान और क्वालिफायर से भी होगा मुकाबला
भारत को ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर टीम (2027 ODI World Cup Schedule) के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को ब्लूमफोंटेन में क्वालिफायर टीम से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो
सुपर 7 में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
ग्रुप स्टेज के बाद 25 अक्टूबर से सुपर 7 का दौर शुरू होगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर 7 में जगह बनाएगी। आईसीसी की सीडिंग के मुताबिक भारत को A1, ऑस्ट्रेलिया को A2 और पाकिस्तान को A3 सीडिंग मिली है। इंग्लैंड को B4, जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को क्रमशः B1, B2 और B3 सीडिंग दी गई है।
अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर 7 के लिए क्वालिफाई करते हैं तो 7 नवंबर को केपटाउन में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं भारत 28 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में ऑस्ट्रेलिया से भी भिड़ेगा। ऐसे में भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल (2027 ODI World Cup Schedule) आगे भी बड़े मुकाबलों से भरा रहेगा।
यह भी पढ़ें : CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के अपर व डिप्टी कलेक्टर बदले
17 और 18 नवंबर को होंगे सेमीफाइनल
वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा।
2027 ODI World Cup Schedule 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले
2027 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। नामीबिया के विंडहोक में तीन सुपर सीरीज मैच और तीन ग्रुप मुकाबले होंगे। जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को मेजबानी मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन, पार्ल, जोहानिसबर्ग, त्श्वाने यानी सेंचुरियन, ब्लूमफोंटेन, डरबन, कुगोंपो सिटी और गकेबरहा में मुकाबले होंगे।
यह भी पढ़ें : Khass Farming : धान से हटकर खस की खेती, महिलाओं ने कमाए 1.12 लाख रुपए
भारत के ग्रुप मुकाबलों की पूरी लिस्ट
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|
| 7 अक्टूबर | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | केपटाउन |
| 10 अक्टूबर | भारत vs पाकिस्तान | जोहानिसबर्ग |
| 14 अक्टूबर | भारत vs अफगानिस्तान | सेंचुरियन |
| 17 अक्टूबर | भारत vs क्वालिफायर A | ब्लूमफोंटेन |
| 24 अक्टूबर | जिम्बाब्वे vs भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
भारत के वर्ल्ड कप मुकाबले (2027 ODI World Cup Schedule) को लेकर क्रिकेट फैंस में अभी से उत्साह है। खासकर 10 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा।












One Comment