नौकरीरोजगार

Job Fair Kanker : 1023 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Job Fair Kanker शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 11 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला (Job Fair Kanker) आयोजित किया जाएगा। लाइवलीवुड कॉलेज कांकेर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनियां 1023 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।

1023 पदों पर होगी सीधी भर्ती

कांकेर जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले (Job Fair Kanker) में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें फील्ड ऑफिसर के 36, सिक्युरिटी गार्ड के 353, फायरमैन के 20, फूड पैकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर के 50, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 25 और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद शामिल हैं। रोजगार मेले में अलग-अलग योग्यता और अनुभव वाले युवा अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Employee Protest Raipur : महंगाई भत्ता-एरियर समेत 5 मांगों पर आर-पार, 11 सितंबर को इंद्रावती भवन घेरेंगे कर्मचारी

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

 

11 सितंबर को लाइवलीवुड कॉलेज में लगेगा मेला

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लाइवलीवुड कॉलेज कांकेर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार (Job Fair Kanker) मेला में निजी क्षेत्र के नियोक्ता आवेदकों की योग्यता और पद की आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक चयन करेंगे।

 

ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदक ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को पोर्टल पर अपना संपूर्ण बायोडाटा दर्ज कर आवेदन पत्र जमा करना होगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता प्राथमिक चयन करेंगे। चयनित आवेदकों को साक्षात्कार की जानकारी अलग से फोन के माध्यम से दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :Kisan Mitan : किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, हर बूथ पर बनेंगे 10 किसान मितान; तैयार होंगे 2.70 लाख कार्यकर्ता

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में प्रस्तावित पदों की संख्या इस प्रकार है

  • फील्ड ऑफिसर  36 पद
  • सिक्युरिटी गार्ड  353 पद
  • फायरमैन  20 पद
  • फूड पैकिंग   25 पद
  • हैवी वाहन चालक  10 पद
  • होम केयर  50 पद
  • मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव   25 पद
  • नर्सिंग स्टाफ  10 पद

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार निजी क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। युवाओं के लिए यह रोजगार मेला (Job Fair Kanker) स्थानीय स्तर पर नौकरी तलाशने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

 

यह भी पढ़ें :Water Conservation Raigarh : ढलानों पर बनेंगे 16,873 ट्रेंच, 52.55 लाख रुपये होंगे खर्च; संवरेंगे खेत और गांव

 

Job Fair Kanker युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

जिला प्रशासन और रोजगार कार्यालय की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में रिक्त पद होने के कारण युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिल सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचने और आवेदन से संबंधित जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Police : 19 बदमाशों की परेड, दोबारा अपराध किया तो सख्त कार्रवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button