Breaking News

T20 World Cup 2026 : ‘केवल 6.80 का औसत…छोटी टीमें भी टीम इंडिया से आगे, इस मामले में साबित हो रही फिसड्डी

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्डकप 2026 के अपने चारों लीग मैचों को जीतकर टीम इंडिया ( T20 World Cup 2026) ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में जगह बनाई थी। लेकिन सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना कठिन हो गया है। बाकी मैचों की तरह ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप साबित हुई। तीन मैचों से फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपना खाता खोला तो वहीं ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए।

अब तक विश्वकप ( T20 World Cup 2026) में हुए मैचों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही है। ओपनिंग में भारतीय टीम का औसत ओमान, नामीबिया और कनाडा जैसी टीमों से भी बुरा है। जबकि ये टीमें बिना जीत दर्ज किए ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

(T20 World Cup 2026 सिर्फ 6.8 का औसत

वर्ल्डकप में अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में भारतीय की ओपनिंग जोड़ी का औसत केवल 6.80 का है। टीम इंडिया ही इकलौती ऐसी टीम है जिसकी ओपनिंग जोड़ी का औसत दहाई तक नहीं है। सबसे अच्छा ओपनिंग बैटर्स का औसत न्यूजीलैंड टीम का है। उनका औसत करीब 84 का है। दूसरे नंबर पर 57.75 औसत के साथ स्कॉटलैंड, तीसरे नंबर पर 54.25 औसत के साथ ऑस्ट्रेलिया, 53.33 के औसत के साथ जिम्बाब्वे और 45.66 औसत के साथ इटली पांचवे नंबर पर है। 20 टीमों में से टीम इंडिया नंबर आखिरी है।

चार मुकाबलों खाता नहीं खोल सके ओपनर

टीम इंडिया ( T20 World Cup 2026) अब तक टूर्नामेंट में 5 मैच खेल चुकी है। इनमें से चार मैचों में टीम इंडिया के कोई न कोई सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो चुका है। ग्रुप चरण में अभिषेक शर्मा तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन जीरो पर पवेलियन लौटे। पांच मैचों में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने कुल मिलाकर 34 रन बनाए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button