मनोरंजन

Malaika Arora Birthday 2025 : 52 की मलाइका अरोड़ा ने खोला दिल का राज, बताया किस तरह का बॉयफ्रेंड पसंद है

Malaika Arora Relationship Preferences : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Relationship Preferences) आज 52 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने फिटनेस, बोल्ड स्टाइल और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी फिल्मों और डांस नंबर्स के अलावा मलाइका अक्सर अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

रियलिटी शो में बताई थी पार्टनर की पसंद

साल 2021 में एक रियलिटी शो के दौरान मलाइका ने अपनी पसंद को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें वो लड़के पसंद हैं जो ज़्यादा परफेक्ट न हों मुझे वो लड़के पसंद हैं जो हर चीज़ को परफेक्ट करने की कोशिश नहीं करते। वो थोड़ा फ्लर्टी हो और किस अच्छे से करने वाला हो, मलाइका ने कहा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फैंस ने इसे खूब पसंद किया था। फैंस का मानना था कि मलाइका का इशारा उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की ओर था, जो अपने मस्तीभरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

मलाइका बोलीं कॉन्फिडेंट पुरुष पसंद हैं

इसी शो में मलाइका ने यह भी बताया कि उन्हें मर्दों में क्या बात पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पुरुष ज़्यादा गॉसिप करते हैं, वो उन्हें बिल्कुल नहीं भाते। मुझे ऐसे पुरुष पसंद हैं जो आत्मविश्वासी हों और बिना दिखावे के अपनी बात रखते हों। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में ईमानदारी और समझ सबसे अहम होती है।

शादी और प्यार के लिए अब भी हैं ओपन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि वे अब भी प्यार और शादी के लिए ओपन हैं। उन्होंने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और सही इंसान मिलने पर वे दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं।

Malaika Arora

मलाइका ने साल 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान खान है, जो वर्तमान में विदेश में पढ़ाई कर रहा है।

अब भी लगती हैं यंग और कॉन्फिडेंट

मलाइका की फिटनेस और आत्मविश्वास (Malaika Arora Relationship Preferences) आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है।

malaika arora

फैंस का कहना है कि वे 52 की उम्र में भी बॉलीवुड की सबसे ग्रेसफुल और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button