स्वास्थ्य

Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

साल्हेओना, बार और सांकरा के ग्रामीणों को अब सामान्य इलाज के लिए बोंदा और सरिया तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। तीनों जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। यहां चिकित्सा अधिकारी से लेकर स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारियों के पद स्वीकृत होंगे। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद बढ़ी है।

Salheona Health Center सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के साल्हेओना, बार और सांकरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गई है। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को इलाज के लिए अब दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। तीनों स्थानों पर नए केंद्रों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें… Mahtari Vandan 31st Installment : प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

बोंदा और सरिया जाना पड़ता था

साल्हेओना, बार और सांकरा से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बोंदा और सरिया काफी दूर हैं। सामान्य बीमारी के उपचार के लिए भी ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार दिलाना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा (Salheona Health Center) शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें…Assistant Grade 3 Recruitment : छत्तीसगढ़ में 100 सहायक ग्रेड-3 पदों पर सीधी भर्ती, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

तीनों जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया इलाके के साल्हेओना, बार और सांकरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट में किए गए प्रावधान के अनुसार तीनों केंद्रों की स्थापना को प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

लंबे समय से ग्रामीण इन स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Salheona Health Center) खोलने की मांग कर रहे थे। मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी है।

यह भी पढ़ें…Fish Farming : तालाब में पाली मछलियां, 35 हजार की खर्च में 1.30 लाख रुपये का मुनाफा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयास से मिली मंजूरी

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से तीनों स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी थी। मंजूरी मिलने के बाद लोगों ने इसके लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़ें…Single Teacher Schools : छत्तीसगढ़ के 2,461 स्कूलों में एक शिक्षक, 72,940 बच्चों की पढ़ाई

सुशासन तिहार में भी उठाई गई थी मांग

साल्हेओना के ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर आवेदन दिया था। ग्रामीणों ने बताया था कि बोंदा और सरिया दूर होने के कारण सामान्य उपचार के लिए भी परेशानी होती है। इसी जरूरत को देखते हुए अब साल्हेओना के साथ बार और सांकरा में भी स्वास्थ्य केंद्र (Salheona Health Center) खोलने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें…Chilli Crop Pest : मौसम की मार से मिर्ची की फसल में कीट प्रकोप, खतरे में किसानों की मेहनत

चिकित्सा अधिकारी से आया तक के पद होंगे

तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड-3 और वार्ड ब्वाय के एक-एक पद रहेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक केंद्र में तीन स्टाफ नर्स और दो आया के पद भी होंगे। इससे केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था (Salheona Health Center) के लिए आवश्यक स्टाफ उपलब्ध रहेगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें…Bango Dam Flood Alert  : बांगो डेम के 7 गेट खुले, कई जिलों में बढ़ेगा बाढ़ का खतरा

30 हजार आबादी के आधार पर भी जरूरी माना गया

मैदानी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए आसपास करीब 30 हजार की आबादी और नजदीक में अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होना प्रमुख मापदंडों में शामिल है। साल्हेओना, बार और सांकरा की जरूरतों को देखते हुए इन स्थानों पर नए केंद्रों की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें…Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी 65 हजार अविवाहित महिलाएं

Salheona Health Center स्थल चयन के बाद शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब तीनों स्थानों पर स्थल चयन, टेंडर और निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। भाजपा मंडल सरिया के मंत्री अजय पटेल ने कहा कि तीनों स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जैसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण (Salheona Health Center) से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button