बड़ी खबर

CGBSE RESULT 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, टॉप-10 में 31 लड़कियां, बेटियों ने फिर मार ली बाजी

CGBSE Merit List : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (CGBSE RESULT 2026) के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। प्रावीण्य सूची पर नजर डालें तो इस बार भी बेटियों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। टॉप-10 की सूची में शामिल कुल 43 मेधावियों में से 31 लड़कियां शामिल हैं, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और बढ़ते आत्मविश्वास का मजबूत प्रमाण है। इस अवसर पर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा (CGBSE RESULT 2026) में 77.15 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83.04 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जो छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रगति का सकारात्मक संकेत है। विशेष रूप से बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उनका यह प्रदर्शन आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम और निरंतर बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना यह दर्शाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सीमित सुविधाओं के बावजूद दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर ये विद्यार्थी (CGBSE RESULT 2026) लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। ये सभी छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश के नव निर्माण की मजबूत आधारशिला भी हैं। इनकी उपलब्धियां विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं, जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाया है, उन्हें निराश न होने की सलाह दी गई है। आत्मविश्वास बनाए रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता, और यही निरंतर प्रयास भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button