बड़ी खबर

Bolero Accident Balrampur : NH-343 पर बड़ा हादसा: तातापानी महोत्सव जा रही बोलेरो पुल से गिरी, पांच यात्री गंभीर

Balrampur News : तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे लोगों की बोलेरो वाहन गुरुवार को बलरामपुर जिले में बड़ा हादसे (Bolero Accident Balrampur) का शिकार हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर ग्राम अलखडीहा के समीप महान नदी और भेड़ाघाट के बीच स्थित पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सात लोगों में से पांच को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

इसे भी पढ़ें : Korba Road Accident : 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के ग्राम बगीचा से सात लोग बोलेरो वाहन (Bolero Accident Balrampur) में सवार होकर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन भेड़ाघाट के आगे पुल के समीप पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सीधे पुल से नीचे जा गिरी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

हादसे (Bolero Accident Balrampur) की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। संजीवनी 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

इसे भी पढ़ें : Jana Nayagan Movie : मुश्किल में थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’

गंभीर रूप से घायल होने वालों में विवेक यादव पिता रामाधार यादव (25), निवासी बगीचा; अंकुश यादव पिता विमल यादव (18), निवासी खैरापाठ तथा भीम पिता प्रभुदयाल (25), निवासी पंडरापानी, रामानुजनगर जिला सूरजपुर शामिल हैं। अन्य घायलों में राहुल यादव पिता वैधराज (25), निवासी ग्राम पंडरापाठ, बगीचा तथा संतोष पिता कमल प्रसाद (26), निवासी खैरापाठ का इलाज राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे (Bolero Accident Balrampur) के बाद वाहन में सवार दो लोगों के पुल से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं क्षेत्र में इस हादसे के बाद महोत्सव में जा रहे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button