छत्तीसगढ़
Baramkela PDS Drinking Water Crisis : भीषण गर्मी में राशनकार्ड धारकों की अग्निपरीक्षा, गौरडीह में हैंडपंप महीनों से खराब, प्यास बुझाने भटक रहे ग्रामीण

Sarangarh News : छत्तीसगढ़ में पड़ रही प्रचंड गर्मी (Baramkela PDS Drinking Water Crisis) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 45 डिग्री के जानलेवा तापमान के बीच सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत गौरडीह से एक परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने पहुँचने वाले सैकड़ों हितग्राहियों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। दुकान परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे राशन कार्ड धारकों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Sachin Tendulkar Bastar Visit : बस्तर के मैदान पर उतरेंगे ‘क्रिकेट के भगवान’, छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे सचिन तेंदुलकर!
45 डिग्री तापमान और घंटों का इंतजार
अप्रैल का महीना शुरू होते ही सूरज की तपिश अपने चरम पर है। सोमवार सुबह 8 बजे जैसे ही राशन दुकान खुली, महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण अपनी साइकिलों और मोटरसाइकिलों को धूप में खड़ा कर घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। राशन लेने के लिए 4 से 5 घंटे लाइन में खड़े रहने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पीने के पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस (Baramkela PDS Drinking Water Crisis) के चलते ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।
ये भी पढ़ें : Hen vs Cat Viral Video : बिल्ली ने मुर्गी को समझा ‘आसान शिकार’, फिर जो हुआ उसे देख फटी रह जाएंगी आंखें!
500 मीटर दूर जाकर बुझानी पड़ रही प्यास
राशन दुकान के पास हैंडपंप खराब (Baramkela PDS Drinking Water Crisis) होने की वजह से हितग्राहियों को प्यास लगने पर दूसरों के घरों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं या फिर करीब 500 मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। हितग्राही उल्लास मलिक ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया, “मैं सुबह 7 बजे से लाइन में लगा हूँ। धूप बहुत तेज है और यहाँ पानी की एक बूंद तक उपलब्ध नहीं है। छोटे बच्चे साथ हैं, जिनके लिए इस गर्मी में बिना पानी के रुकना बहुत मुश्किल हो रहा है।”
ये भी पढ़ें : Bride Bidai Viral Video : विदाई में दुल्हन को रुलाने की कोशिश, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
दो बार सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे मिस्त्री
हैरानी की बात यह है कि इस समस्या की जानकारी पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग को दी जा चुकी है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के अनुसार, विभाग को दो बार मौखिक रूप से हैंडपंप खराब होने की सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई मिस्त्री मरम्मत के लिए नहीं पहुँचा। यह प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी सार्वजनिक स्थलों पर पानी जैसी बुनियादी जरूरत की अनदेखी की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Gariaband Patwari Suspension : वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित
24 घंटे का अल्टीमेटम Baramkela PDS Drinking Water Crisis
गौरडीह के ग्रामीणों ने अब सीधे कलेक्टर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि खराब पड़े हैंडपंप को अगले 24 घंटे के भीतर सुधारा जाए। साथ ही, उन्होंने राशन दुकान परिसर में एक स्थायी प्याऊ व्यवस्था की भी मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी हितग्राही को प्यास से न तड़पना पड़े। यदि जल्द ही इस (Baramkela PDS Drinking Water Crisis) का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।