खेल

Klaasen Catch Controversy : RCB-SRH मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा, कैच को लेकर अंपायर से भिड़ गया ये खिलाड़ी

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले (Klaasen Catch Controversy)  में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट विवादों में घिर गया। थर्ड अंपायर के फैसले ने मैदान पर तनाव बढ़ा दिया और मैच का माहौल अचानक गरमा गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

28 मार्च को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में यह विवाद उस समय हुआ जब क्लासेन (Klaasen Catch Controversy) शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर उन्होंने लेग साइड में बड़ा शॉट खेला।

बाउंड्री लाइन के पास खड़े फिल साल्ट (Klaasen Catch Controversy IPL 2026) ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया, लेकिन कैच लेते वक्त वह बाउंड्री रोप के बेहद करीब थे। गिरते हुए उनका शरीर कुशन से टकराया या नहीं, यही इस पूरे विवाद की जड़ बना।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

अंपायर के फैसले पर नाखुश (Klaasen Catch Controversy)

मैदान पर मौजूद अंपायरों ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर को भेजा। रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर रोहन पंडित ने कहा कि उन्हें बाउंड्री कुशन में कोई स्पष्ट मूवमेंट नजर नहीं आया, जिसके आधार पर कैच को क्लीन करार दिया गया। बड़े स्क्रीन पर आउट का संकेत आते ही हेनरिक क्लासेन (Klaasen Catch Controversy) नाखुश नजर आए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

पवेलियन लौटते समय क्लासेन ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और अंपायर अभिजीत बेंगरी से बहस भी की। उनके हाव-भाव साफ बता रहे थे कि वह इस निर्णय से सहमत नहीं थे।

बेहद अहम विकेट था (Klaasen Catch Controversy)

रिप्ले में कई एंगल्स से देखने पर मामला बेहद करीबी लगा। कुछ शॉट्स में ऐसा महसूस हुआ कि फिल साल्ट का संपर्क बाउंड्री कुशन से हो सकता था, लेकिन ठोस सबूत न होने के कारण थर्ड अंपायर ने ‘आउट’ का फैसला बरकरार रखा।

हेनरिक क्लासेन का विकेट सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद अहम था, क्योंकि वह टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस विवादित फैसले ने न सिर्फ मैच का मोमेंटम बदला, बल्कि फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच भी बहस छेड़ दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button