खेल

England vs Nepal Thriller : रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, उलटफेर होते-होते रह गया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला (England vs Nepal Thriller)  क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया, जब वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को सिर्फ 4 रनों से हराकर जीत दर्ज की, लेकिन एक समय ऐसा लगा कि नेपाल बड़ा उलटफेर कर सकता है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। लक्ष्य बड़ा था, लेकिन नेपाल की टीम ने जिस जुझारूपन के साथ बल्लेबाजी की, उसने इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। यह मुकाबला (England vs Nepal Thriller) के रूप में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

England vs Nepal Thriller आखिरी दो ओवर का जबरदस्त रोमांच

नेपाल को अंतिम दो ओवर यानी 12 गेंदों में जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर में ल्यूक वुड की गेंदों पर नेपाल ने आक्रामक रुख अपनाया। पहली ही गेंद पर चौका लगा, इसके बाद दो वाइड ने दबाव और बढ़ा दिया। तीसरी गेंद पर लोकेश ने फिर से चौका जड़ दिया। ओवर के अंत तक नेपाल ने जरूरी रन बटोर लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर गुलशन झा के आउट होने से मैच फिर इंग्लैंड की ओर झुक गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

20वें ओवर में नेपाल को 6 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। पहली गेंद डॉट रही, दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर लोकेश ने दो रन लिए। अब दो गेंदों में 6 रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया और आखिरी गेंद पर केवल एक रन ही बन सका। इस तरह (England vs Nepal Thriller) में इंग्लैंड ने 4 रन से जीत अपने नाम की।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

England vs Nepal Thriller नेपाल की बल्लेबाजी ने जीता दिल

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत शानदार रही। चौथे ओवर में पहला विकेट गिरा, जब आशिफ शेख 37 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद कुशल भुर्टेल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पारी को संभाल लिया।

दोनों ने मिलकर रन गति को बनाए रखा और 12वें ओवर में ही स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। यह साझेदारी नेपाल की जीत की उम्मीद बन गई थी। हालांकि 15वें ओवर में दीपेंद्र सिंह का विकेट गिर गया और 16वें ओवर में रोहित पौडेल भी पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद नेपाल ने हार नहीं मानी। लोकेश बाम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर के एक ओवर में दो छक्के जड़े और मुकाबले को (England vs Nepal Thriller) बना दिया।

छवि

England vs Nepal Thriller इंग्लैंड की पारी रही उतार-चढ़ाव भरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही फिल सॉल्ट आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए, लेकिन वह भी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला।

बेथेल ने आक्रामक अंदाज में फिफ्टी पूरी की, वहीं हैरी ब्रूक ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। इन दोनों की पारियों की बदौलत इंग्लैंड 184 रन तक पहुंच सका। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो-दो विकेट लेकर प्रभावित किया।

इस (England vs Nepal Thriller) ने साबित कर दिया कि नेपाल अब सिर्फ भागीदारी करने वाली टीम नहीं रही, बल्कि बड़े मुकाबलों में दिग्गजों को चुनौती देने की क्षमता रखती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button