IPL Tickets Raipur 2026 :  रायपुर में IPL टिकटों के लिए काउंटडाउन शुरू! इस दिन से शुरू होगी टिकटों की मारामारी

3 Min Read
IPL Tickets Raipur 2026

IPL Tickets Raipur Booking 2026 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों (IPL Tickets Raipur 2026) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल (IPL) मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। रायपुर में होने वाले इन मैचों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यहां दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हालांकि, टिकटों की बिक्री को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है ।

2000 रुपये से शुरू होगी कीमत

क्रिकेट फैंस (IPL Tickets Raipur 2026) के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इन मैचों की टिकटें ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे सस्ती टिकट की कीमत ₹2000 हो सकती है। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 तक की अलग-अलग कैटेगरी में टिकटें उपलब्ध होंगी। चूंकि रायपुर आरसीबी का ‘सेकंड होम ग्राउंड’ बन रहा है, इसलिए पूरी बुकिंग प्रक्रिया आरसीबी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही संपन्न होगी ।

10 और 13 मई को आमने-सामने होंगे दिग्गज

रायपुर में पहला मुकाबला (IPL Tickets Raipur 2026) 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अपडेट के मुताबिक, आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंच जाएगी और 6 दिनों तक यहीं रुककर अभ्यास करेगी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद कभी भी राजधानी पहुंच सकती है ।

दर्शकों के लिए खास बदलाव IPL Tickets Raipur 2026

स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे अब दर्शक बिना किसी रुकावट के खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद सुरक्षा कारणों से इन कांच के पैनलों को दोबारा लगा दिया जाएगा। मैदान में घास और पिच की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। रायपुर में आईपीएल की वापसी से न केवल खेल प्रेमियों में खुशी है, बल्कि इससे शहर के पर्यटन और व्यापार को भी बड़ी गति मिलने की उम्मीद है ।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading