Tag: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम

  • Raipur India Zimbabwe T20 Match : रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच, 12 से टिकट, 250 रुपए में स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच

    Raipur India Zimbabwe T20 Match : रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच, 12 से टिकट, 250 रुपए में स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच

    Raipur India Zimbabwe T20 Match राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। तीन मैचों की सीरीज 16, 18 और 20 अक्टूबर को होगी। सभी मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे। दर्शक 250 रुपये में एक मैच और 499 रुपये में तीनों मैच देख सकेंगे। रायपुर टी-20 मैच के टिकट (Raipur India Zimbabwe T20 Match) की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम चार बजे से शुरू होगी। टिकट केवल टिकट जीनी ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। स्टेडियम या काउंटरों पर ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teacher Recruitment Exam : हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, 3,946 पदों की भर्ती प्रभावित

     

    Raipur India Zimbabwe T20 Match 250 रुपये से शुरू टिकट की दरें

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने सीरीज के लिए टिकट की दरें घोषित कर दी हैं। एक मैच के लिए लोअर स्टैंड का टिकट 250 रुपये का होगा। दो लोगों के लिए कॉम्बो टिकट 350 रुपये और चार लोगों के लिए कॉम्बो टिकट 600 रुपये रखा गया है। तीनों मैचों के लिए लोअर स्टैंड का सीजन पास 499 रुपये में उपलब्ध होगा।

     

    श्रेणी/विवरणटिकट दर
    प्लेटिनम स्टैंड3,500 रुपये
    गोल्ड स्टैंड3,500 रुपये
    सिल्वर स्टैंड2,500 रुपये
    लोअर स्टैंड, पवेलियन (चौथी मंजिल)2,000 रुपये
    एक व्यक्ति के लिए एक मैच250 रुपये
    दो लोगों का कॉम्बो टिकट350 रुपये
    चार लोगों का कॉम्बो टिकट600 रुपये
    तीनों मैचों का लोअर स्टैंड सीजन पास499 रुपये

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि एक यूजर अधिकतम छह टिकट ही बुक कर सकेगा। रायपुर महिला टी-20 सीरीज (Raipur India Zimbabwe T20 Match) के लिए दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान अपनी पसंद की उपलब्ध श्रेणी चुननी होगी।

     

    यह भी पढ़ें : Aadhaar PAN Address Update : आधार व पैन कार्ड में बदलना है पता? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें आसान तरीका

     

    दर्शकों को मुफ्त मिलेगा पीने का पानी

    मैच देखने आने वाले दर्शकों को डिस्पोजेबल गिलास में मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में लगे वाटर फिल्टर की सफाई कराई गई है। दर्शकों की सुविधा के लिए वाई-फाई की व्यवस्था भी रहेगी।

     

     

    खाने-पीने की चीजों की ओवररेटिंग रोकने की तैयारी

    स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराने वाले वेंडर अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं। आयोजन के दौरान खाद्य सामग्री की निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच (Raipur India Zimbabwe T20 Match) के दौरान दर्शकों की सुविधाओं और खानपान की दरों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट

     

    16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

    भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेले जाएंगे। दर्शक 12 अक्टूबर को शाम चार बजे से टिकट जीनी ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। भारत-जिम्बाब्वे टी-20 टिकट बुकिंग (Raipur India Zimbabwe T20 Match) के लिए ऑफलाइन बिक्री की सुविधा नहीं होगी।

     

    यह भी पढ़ें : Mrunal Thakur Latest Look : चाकलेट ब्राउन ड्रेस में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस अंदाज

     

  • Raipur IPL Matches  : रायपुर में RCB-MI का मुकाबला, कल खुलेगा टिकटों का ‘असली’ पिटारा

    Raipur IPL Matches  : रायपुर में RCB-MI का मुकाबला, कल खुलेगा टिकटों का ‘असली’ पिटारा

    IPL 2026 Tickets : छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी कहे जाने वाले रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों (Raipur IPL Matches) के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उत्साह के साथ-साथ चिंता भी बढ़ा दी है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले आइपीएल-2026 मैचों के टिकटों का इंतजार तो अब खत्म हो गया है, लेकिन इस इंतजार के साथ ही ठगी का एक मायाजाल भी सक्रिय हो गया है। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह पुख्ता जानकारी साझा कर दी है कि मैचों के टिकटों की असली बिक्री रविवार से शुरू की जाएगी।

    यह खबर जितनी राहत देने वाली है, उतनी ही चौंकाने वाली भी है क्योंकि हजारों प्रशंसक पिछले कई दिनों से टिकटों के लिए बेताब थे। आरसीबी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए इस बार ऐसे कड़े नियम बनाए गए हैं, जिन्हें तोड़ना मुमकिन नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधिकारिक बुकिंग शुरू होने से पहले ही आपकी जेब पर डाका डालने की तैयारी पूरी हो चुकी है?

    आधिकारिक बुकिंग से पहले ही ‘सोल्ड आउट’ का मायाजाल

    इंटरनेट की दुनिया में इस वक्त एक अजीबोगरीब खेल चल रहा है। जब आप गूगल पर रायपुर (Raipur IPL Matches) आइपीएल टिकट सर्च करते हैं, तो ‘viagogo.com’ जैसी कई संदिग्ध वेबसाइटें सामने आ जाती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन वेबसाइटों पर कई टिकटें पहले ही ‘सोल्ड आउट’ दिखाई जा रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि आरसीबी ने अभी तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग का लिंक सक्रिय ही नहीं किया है।

    इन अनाधिकृत वेबसाइटों पर कीमतों का खेल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 10 और 13 मई को होने वाले मैचों के लिए अपर सेक्शन के मामूली टिकट 10,729 रुपये में बेचे जा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब साउथ ईस्ट लोअर की टिकटें 49,548 रुपये जैसी भारी-भरकम राशि में दिखाई जाने लगीं। यह सीधे तौर पर उन भोले-भाले प्रशंसकों को निशाना बनाने की कोशिश है जो जल्दबाजी में किसी भी लिंक पर क्लिक कर देते हैं। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि ऐसी वेबसाइटों पर पैसा लगाना कुएं में पैसे फेंकने जैसा है।

     

    अब कागज का टुकड़ा नहीं, मोबाइल ही होगा पासपोर्ट

    अगर आप इस सोच में हैं कि पिछले सालों की तरह इस बार भी आप टिकट काउंटर पर भीड़ लगाकर या किसी से ‘ब्लैक’ में कागज वाला टिकट खरीदकर मैच देख लेंगे, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। इस बार ब्लैक मार्केटिंग और फर्जीवाड़े की कमर तोड़ने के लिए आयोजकों ने डिजिटल स्ट्राइक की है। स्टेडियम में पारंपरिक पेपर टिकट की प्रथा को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

    अब दर्शकों को ऑनलाइन बुकिंग (Raipur IPL Matches) के बाद सीधे उनके मोबाइल पर एक कंफर्मेशन मैसेज और एक यूनिक क्यूआर कोड मिलेगा। स्टेडियम के गेट पर इसी कोड को स्कैन किया जाएगा और तभी आपको प्रवेश मिलेगा। यानी, अगर आपके पास किसी ने कागज का टिकट थमाया है, तो समझ लीजिए कि वह सिर्फ रद्दी का टुकड़ा है। आयोजकों का यह फैसला फर्जी टिकटों के जरिए स्टेडियम में घुसने वालों के लिए काल साबित होगा।

    10 और 13 मई को सजेगा रोमांच का अखाड़ा

    राजधानी रायपुर (Raipur IPL Matches) के मैदान पर इस बार क्रिकेट के दो सबसे बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर सस्पेंस बना हुआ था। 10 मई को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा। इसके ठीक तीन दिन बाद, यानी 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच जंग होगी। इन दो मैचों के लिए रायपुर का स्टेडियम किसी किले में तब्दील होने जा रहा है, जहां सुरक्षा और तकनीक का ऐसा तालमेल पहले कभी नहीं देखा गया।

    केवल इस रास्ते से मिलेगी स्टेडियम की सीट

    आरसीबी के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद अब खेल प्रेमियों के पास केवल एक ही सुरक्षित रास्ता बचा है। प्रशंसकों को कड़ाई से सलाह दी जाती है कि वे किसी भी लुभावने विज्ञापन या संदिग्ध लिंक के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket पर जाकर ही अपनी किस्मत आजमाएं।

    याद रखें, कल से शुरू होने वाली यह बुकिंग प्रक्रिया किसी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की जंग से कम नहीं होगी। क्या आप आधिकारिक बुकिंग शुरू होने का इंतजार करेंगे या फिर जालसाजों के बिछाए जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई लुटा देंगे? फैसला आपका है।

     

     

  • IPL Tickets Raipur 2026 :  रायपुर में IPL टिकटों के लिए काउंटडाउन शुरू! इस दिन से शुरू होगी टिकटों की मारामारी

    IPL Tickets Raipur 2026 :  रायपुर में IPL टिकटों के लिए काउंटडाउन शुरू! इस दिन से शुरू होगी टिकटों की मारामारी

    IPL Tickets Raipur Booking 2026 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों (IPL Tickets Raipur 2026) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल (IPL) मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। रायपुर में होने वाले इन मैचों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यहां दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हालांकि, टिकटों की बिक्री को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है ।

    2000 रुपये से शुरू होगी कीमत

    क्रिकेट फैंस (IPL Tickets Raipur 2026) के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इन मैचों की टिकटें ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे सस्ती टिकट की कीमत ₹2000 हो सकती है। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 तक की अलग-अलग कैटेगरी में टिकटें उपलब्ध होंगी। चूंकि रायपुर आरसीबी का ‘सेकंड होम ग्राउंड’ बन रहा है, इसलिए पूरी बुकिंग प्रक्रिया आरसीबी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही संपन्न होगी ।

    10 और 13 मई को आमने-सामने होंगे दिग्गज

    रायपुर में पहला मुकाबला (IPL Tickets Raipur 2026) 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अपडेट के मुताबिक, आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंच जाएगी और 6 दिनों तक यहीं रुककर अभ्यास करेगी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद कभी भी राजधानी पहुंच सकती है ।

    दर्शकों के लिए खास बदलाव IPL Tickets Raipur 2026

    स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे अब दर्शक बिना किसी रुकावट के खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद सुरक्षा कारणों से इन कांच के पैनलों को दोबारा लगा दिया जाएगा। मैदान में घास और पिच की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। रायपुर में आईपीएल की वापसी से न केवल खेल प्रेमियों में खुशी है, बल्कि इससे शहर के पर्यटन और व्यापार को भी बड़ी गति मिलने की उम्मीद है ।

     

     

  • India vs New Zealand T20 Raipur : भारत–न्यूजीलैंड टी-20 : पहली पारी के बाद स्टेडियम में प्रवेश बंद, 350 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

    India vs New Zealand T20 Raipur : भारत–न्यूजीलैंड टी-20 : पहली पारी के बाद स्टेडियम में प्रवेश बंद, 350 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

    रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बड़े मुकाबलों (India vs New Zealand T20 Raipur) की गूंज सुनाई देने वाली है। छत्तीसगढ़ में 13 वर्ष बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की वापसी तय हो गई है। बेंगलुरु की टीम रायपुर को अपना घरेलू मैदान बनाएगी और यहां दो आईपीएल मुकाबले खेले जाएंगे।

    राजधानी रायपुर में दो मैच आयोजित कराने पर सहमति (India vs New Zealand T20 Raipur) बनी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश की खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

    इसे भी पढ़ें : Bolero Accident Balrampur : NH-343 पर बड़ा हादसा: तातापानी महोत्सव जा रही बोलेरो पुल से गिरी, पांच यात्री गंभीर

    इसी क्रम में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (India vs New Zealand T20 Raipur) में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रशासन और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

    क्रिकेट संघ ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय पूर्व में हुई अव्यवस्थाओं को ध्यान में रखते (India vs New Zealand T20 Raipur) हुए लिया गया है।

    इसे भी पढ़ें : Korba Road Accident : 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

    मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी तैनात (India vs New Zealand T20 Raipur) किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी भी विशेष ड्यूटी पर रहेंगे। स्टेडियम के सभी 13 प्रमुख प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

    प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पुलिस बल, निजी सुरक्षाकर्मी और क्रिकेट संघ के कर्मचारी संयुक्त रूप से तैनात रहेंगे। पिछली बार दर्शकों के मैदान में प्रवेश करने की घटनाओं को देखते हुए इस बार मैदान की सीमा रेखा पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें : Jana Nayagan Movie : मुश्किल में थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’

    खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री को लेकर भी इस बार सख्ती (India vs New Zealand T20 Raipur) बरती जाएगी। पिछले मुकाबले में तय दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है।

     

  • RCB Home Ground : रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम बनेगा आरसीबी का होम ग्राउंड, होंगे पांच आइपीएल मैच

    RCB Home Ground : रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम बनेगा आरसीबी का होम ग्राउंड, होंगे पांच आइपीएल मैच

    Shaheed Veer Narayan Singh Stadium : आइपीएल 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रायल चैलेंजर्स बैंगलुरू (आरसीबी) का संभावित होम ग्राउंड (RCB Home Ground) बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है, तो रायपुर में पहली बार आरसीबी के घरेलू आइपीएल मैच खेले जाएंगे। दर्शकों को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लाइव खेलते देखने का अवसर मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें : Teacher Samvilian : स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत व नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन

    दरअसल, आइपीएल 2025 में फाइनल जीत के बाद बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद आरसीबी प्रबंधन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्क हो गया है। इसी कारण टीम मैनेजमेंट ने आइपीएल 2026 के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम को होम ग्राउंड (RCB Home Ground) न बनाने का निर्णय लिया और नए व सुरक्षित विकल्प की तलाश शुरू की।

    सूत्रों के अनुसार, आरसीबी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से अब तक औपचारिक बातचीत नहीं की है, जबकि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। टीम मैनेजमेंट ने रायपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया है और यहाँ की पिच, दर्शक क्षमता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था से प्रभावित बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आइपीएल में रायपुर को आरसीबी के सात में से पांच मैच मिल सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें : Deputy Ranger Suspended : रेस्ट हाउस में अश्लील नृत्य, डिप्टी रेंजर व वनपाल निलंबित

    इंदौर में दो मैच की संभावना

    आरसीबी RCB Home Ground के नए होम ग्राउंड की रेस में इंदौर भी शामिल है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शक बैठ सकते हैं, जबकि रायपुर के स्टेडियम में 60 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता है। ऐसे में इंदौर को दो मैच मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    13 साल बाद रायपुर में आइपीएल का रोमांच

    रायपुर में 13 साल बाद आइपीएल का रोमांच लौटेगा। आखिरी बार 2013 में यहाँ आइपीएल मुकाबला खेला गया था। इसी बीच, 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

    इसे भी पढ़ें :  Virat Kohli ODI Records : विराट कोहली ने वडोदरा वनडे में तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

    RCB Home Ground मुख्यमंत्री को आरसीबी का जर्सी भेंट

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्रीने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रस्ताव रायपुर को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

     

  • Shaheed Veer Narayan Singh Stadium : अब रायपुर में गूंजेगा टेस्ट क्रिकेट का बिगुल! बीसीसीआई को सौंपा जाएगा वीर नारायण सिंह स्टेडियम

    Shaheed Veer Narayan Singh Stadium : अब रायपुर में गूंजेगा टेस्ट क्रिकेट का बिगुल! बीसीसीआई को सौंपा जाएगा वीर नारायण सिंह स्टेडियम

    Raipur Cricket Stadium : राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) अब टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के बीच हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब सिर्फ तकनीकी जांच और अंतिम निरीक्षण शेष है। इसके पूरा होते ही स्टेडियम 30 साल के लिए बीसीसीआइ को लीज पर सौंप दिया जाएगा।

    इस प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ को क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी-20 की मेजबानी का मौका मिलने का रास्ता खुल जाएगा। यह स्टेडियम 65 हजार दर्शकों की क्षमता वाला है और देश का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान माना जाता है।

    बीसीसीआइ और सरकार के बीच समझौता अंतिम चरण में

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि सरकार और बीसीसीआइ के बीच स्टेडियम हस्तांतरण को लेकर सभी जरूरी दस्तावेजों पर सहमति (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) बन चुकी है। अब केवल बीसीसीआइ की तकनीकी टीम द्वारा अंतिम निरीक्षण किया जाना बाकी है। इसके बाद स्टेडियम को सीएससीएस के माध्यम से बीसीसीआइ को सौंप दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि बीसीसीआइ के अधीन आने के बाद स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) की देखरेख, रखरखाव और आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। इससे रायपुर में नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत होगा।

    इसे भी पढ़ें : रायगढ़ को मिलेगा नया स्वरूप वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ में चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे

    सरकार को होगा सीधा फायदा, खर्च घटेगा करोड़ों में

    स्टेडियम को बीसीसीआइ को सौंपने से राज्य सरकार को भी बड़ा आर्थिक लाभ होगा। अब तक सरकार हर साल मेंटेनेंस, सुरक्षा और आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) कर रही थी। बीसीसीआइ के अधीन आने के बाद यह पूरा खर्च बोर्ड वहन करेगा।

    अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है, बल्कि खेल संरचना के विकास के लिए भी अहम साबित होगा। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें : सरिया-परशुरामपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद.

    दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका, जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले

    बीसीसीआइ ने रायपुर को दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी सौंपी है। इनमें दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबला प्रस्तावित है।

    बीसीसीआइ के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मैदान (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) की पिच, दर्शक क्षमता और सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरती हैं। 2021 में यहां वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी-20 सीरीज सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

    इसे भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today 2025 : दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम धड़ाम, आज फिर सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर, जानें लेटेस्ट रेट

    बीसीसीआइ की नीति : टेस्ट मैच केवल अपने स्टेडियमों में

    बीसीसीआइ की नीति के अनुसार टेस्ट मैच केवल उन्हीं स्टेडियमों में कराए जाते हैं, जो बोर्ड के अधीन हों। वनडे और टी-20 मुकाबले रोटेशन नीति के तहत अन्य मैदानों पर भी आयोजित (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) किए जा सकते हैं। रायपुर स्टेडियम के बीसीसीआइ को सौंपे जाने के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी संभव होगी, जो राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।