छत्तीसगढ़

Korea Collector : खनन माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर! टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

Korea NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरिया कलेक्टरेट (Korea Collector) सभा कक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में पूरे कोरिया जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, बिना अनुमति परिवहन एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए कई निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

(Korea Collector) कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में कोयले के अवैध चोरी पर निरंतर ठोस कार्रवाई की जाए और आदतन तस्करों एवं गाड़ियों की सूची बनाकर परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग साझा करते हुए सूचना पर समन्वय बनाकर त्वरित कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिले में परिवहन विभाग, खनिज, पुलिस और वन विभाग को संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करें। पत्थरबाजी और गाड़ी लॉक जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग को खनि विभाग की मदद लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रेत परिवहन कर रही गाड़ियों के लिए जनपद स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी निर्णय लिया गया ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

चोरी को रोकने प्रभावी निगरानी के निर्देश Korea Collector

इसके अतिरिक्त बैठक में एमएसएस पर टास्क फोर्स की संयुक्त जांच, रॉयल्टी क्लीयरेंस प्राप्त करने के बाद ही निर्माण एजेंसी का भुगतान सुनिश्चित करने, निर्माण कार्यों में संभावित खनिज की मात्रा की जानकारी प्रेषित करने और कोयला खदान क्षेत्रों से खनिज निकासी एवं चोरी को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी के निर्देश भी दिए गए। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म को इस तरह के विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस बैठक में परिवहन अधिकारी, खनिज अधिकारी, एस डी एम, वनमण्डल अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button