बड़ी खबरछत्तीसगढ़

Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh : जुलाई से महंगी होगी बिजली, 40 रुपये तक ढीली हो सकती है 64 लाख उपभोक्ताओं की जेब

Electricity Price Chhattisgarh : जुलाई से छत्तीसगढ़ (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh)  में बिजली की दरें महंगी हो सकती हैं। विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को सभी उपभोक्ता श्रेणियों की बिजली दरों में प्रति यूनिट 15 से 20 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि उसे 4,550 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है जिसकी भरपाई जरूरी है।

इसके चलते छत्तीसगढ़ के आम उपभोक्ताओं  पर हर महीने 20 से 40 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पिछले वर्ष भी जून में बिजली (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh) की दरों में संशोधन हुआ था, और अब एक बार फिर एक जुलाई से दरें बढ़ने की पूरी संभावना है। घरेलू, कृषि और छोटे व्यापारियों को मिलने वाली सब्सिडी के चलते कंपनी को भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

टैरिफ रेट पर फैसला जल्द  (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh)

नियामक आयोग में पहले तकनीकी व विधिक सदस्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण निर्णय टलता रहा। अब 19-20 जून को जनसुनवाई के बाद उपभोक्ता व जनप्रतिनिधियों की राय कंपनी को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर अंतिम समीक्षा के बाद नया टैरिफ रेट तय किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

बिजली दरों में बढ़ोतरी प्रस्ताव

विवरण आंकड़े / स्थिति
राज्य में कुल उपभोक्ता 64 लाख
घरेलू उपभोक्ता 40.48 लाख
वृद्धि का प्रस्ताव हर स्लैब में 15-20 पैसे प्रति यूनिट
संभावित मासिक बढ़ोतरी 20 से 50 रुपये
घाटा (सीएसपीडीसीएल) 4,550 करोड़ रुपये
पहले से बढ़ा FPPAS शुल्क 7.15 प्रतिशत

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

वर्तमान घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें (सिंगल फेज)

यूनिट खपत सीमा प्रति यूनिट दर (₹)
0 – 100 3.90 ₹
101 – 200 4.10 ₹
201 – 400 5.50 ₹
401 – 600 5.50 ₹
600 से अधिक 8.10 ₹

थ्री फेज कनेक्शन की दरें

यूनिट खपत सीमा प्रति यूनिट दर (₹)
0 – 100 6.05 ₹
101 – 400 7.05 ₹
401 से अधिक 8.45 ₹

 नोट: हर स्लैब में 15-20 पैसे तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button