छत्तीसगढ़

Janjgir Road Accident : कोयला लोड ट्रेलर के नीचे दबने से भाई-बहन की मौत

Janjgir Champa Road Accident News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा (Janjgir Road Accident) जिले के ग्राम बिरगहनी और बलौदा के बीच शुक्रवार को एक भयावह सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। कोयले से लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से बाइक सवार भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए और मलबे में दबने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पिता का हालचाल जानकर लौट रहे थे दोनों

मृतकों की पहचान संजय कुर्रे और उनकी बहन अंजूलता कुर्रे के रूप में हुई है, जो ग्राम बिरगहनी ‘ब’ के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, अंजूलता अपने मायके में बीमार पिता का हालचाल जानने आई थी। शुक्रवार को वह अपने भाई संजय के साथ ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए केवाईसी (KYC) कराने बलौदा जा रही थी। इसी दौरान बांध मोड़ के पास कोयला लोड ट्रेलर (CG 12 BJ 7012) अचानक अनियंत्रित (Janjgir Road Accident) होकर उनकी बाइक पर ही पलट गया।

ये भी पढ़ें : Mahua Ghat Illegal Mining : पांगन नदी का सीना चीर रही पोकलेन, महुआ घाट पर ‘रेत माफिया’ का नंगा नाच

जेसीबी की मदद से घंटों बाद निकाले गए शव Janjgir Road Accident

हादसा (Janjgir Road Accident) इतना भीषण था कि भाई-बहन बाइक समेत भारी मात्रा में फैले कोयले और ट्रेलर की ट्रॉली के नीचे पूरी तरह दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने कोलवाशरी से जेसीबी और लोडर मंगवाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जब कोयला हटाया गया, तब जाकर दोनों के क्षत-विक्षत शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चक्काजाम और 4 लाख का मुआवजा

हादसे (Janjgir Road Accident) से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बलौदा-बिरगहनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लगभग 4 से 5 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रेलर मालिक और परिजनों के बीच सहमति बनी। ट्रेलर मालिक ने परिजनों को 4 लाख रुपये सहायता राशि देने का वादा किया, जिसमें से 2 लाख रुपये नगद मौके पर ही दिए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

 

ये भी पढ़ें : Forest Committee Salesman Commission : ‘राजधानी टाइम्स’ की सुर्खियां बनते ही पसीजा DFO का दिल, 3 साल से दबाया कमीशन आधा हुआ रिलीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button