क्राइम

Brutal Murder in Korba : चरित्र संदेह में पति ने पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग किया

Korba Husband Kills Wife : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी रूहानी कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम बुंदेली के आश्रित मोहल्ला नवाडीह में एक पति ने अपनी ही पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। यह पूरी वारदात (Brutal Murder in Korba) चरित्र संदेह और आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। आरोपी पति न केवल हत्या को अंजाम देकर रुका, बल्कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर घंटों गांव की सड़कों पर घूमता रहा।

नशे की हालत में हैवानियत की हदें पार

रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बुंदेली के नवाडीह में संचालित एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी करने वाले सालिक राम यादव (58 वर्ष) का बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी पत्नी चेचबाई (50 वर्ष) के साथ विवाद हो गया। विवाद का कारण पत्नी द्वारा पति के चरित्र पर किया जाने वाला संदेह था। नशे की हालत में सालिक राम ने अपना आपा खो दिया और पोल्ट्री फार्म में रखे मांस काटने वाले कत्ता (धारदार हथियार) से पत्नी पर हमला कर दिया। इस हत्याकांड (Brutal Murder in Korba) के दौरान उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर तब तक वार किया जब तक कि सिर धड़ से पूरी तरह अलग नहीं हो गया।

कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद सालिक राम कटा हुआ सिर और खून से सना कत्ता लेकर गांव की गलियों में निकल पड़ा। वह मदहोशी की अवस्था में बोरे से सिर निकालकर लोगों को डराने लगा। जब कुछ स्थानीय मीडिया कर्मी वहां पहुंचे, तो आरोपी ने बड़ी ही बेबाकी से अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा “हां मैंने मारा है इसे, बनाओ मेरी वीडियो।” आरोपी की इस हैवानियत (Brutal Murder in Korba) को देख पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

मासूम बेटा मांगता रहा मदद Brutal Murder in Korba

सालिक राम और चेचबाई के चार बच्चे हैं। घटना के समय उनका 14 वर्षीय पुत्र अपनी मां को बचाने के लिए सामने आया, लेकिन आरोपी पिता ने उसे भी मारने के लिए कत्ता लेकर दौड़ाया। मासूम ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव वालों से मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन आरोपी के हाथ में धारदार हथियार और उसकी क्रूरता (Brutal Murder in Korba) को देखकर किसी भी ग्रामीण ने उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मृतक महिला पोल्ट्री फार्म में मुर्गों को दाना देने और साफ-सफाई का काम करती थी और पिछले तीन साल से यह परिवार वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना की सूचना दोपहर 2:00 बजे ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस की टीम 4 घंटे की देरी से शाम 6:00 बजे मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी सरेआम घूमता रहा और दहशत का माहौल बना रहा। बाद में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और उनकी उपस्थिति में पंचनामा व अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच (Brutal Murder in Korba) जारी है। इस जघन्य अपराध ने समाज में बढ़ती असहनशीलता और नशे के घातक परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button