Author: Piyush Gupta

  • Kochli Reservoir Project Balrampur  : बलरामपुर के किसानों की चमकेगी किस्मत, 500 हेक्टेयर प्यासी जमीन को मिलेगा पानी!

    Kochli Reservoir Project Balrampur  : बलरामपुर के किसानों की चमकेगी किस्मत, 500 हेक्टेयर प्यासी जमीन को मिलेगा पानी!

    Balrampur News : छत्तीसगढ़ सरकार ने बलरामपुर जिले के किसानों को खेती-किसानी (Kochli Reservoir Project Balrampur) के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। जल संसाधन विभाग ने विकासखण्ड-बलरामपुर के अंतर्गत ‘कोचली जलाशय योजना’ के निर्माण और विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ 39 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के जल स्तर में सुधार होगा और सिंचाई के लिए मानसून पर किसानों की निर्भरता काफी कम हो जाएगी। शासन का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा ।

    रबी और खरीफ को मिलेगा सहारा

    कोचली जलाशय योजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की उम्मीदों का नया केंद्र है। इस योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के बाद कुल 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसमें खरीफ सीजन के दौरान 350 हेक्टेयर और रबी सीजन में 150 हेक्टेयर भूमि को भरपूर पानी मिलेगा। अब तक पानी की कमी के कारण जो खेत बंजर रह जाते थे या केवल एक फसल तक सीमित थे, वहां अब साल भर हरियाली नजर आएगी। इस (Kochli Reservoir Project Balrampur) से क्षेत्र में कृषि उत्पादन में भारी उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

    परियोजना की गंभीरता और समय सीमा को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन (Kochli Reservoir Project Balrampur) ने इसके कार्यों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को सौंपी है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी औपचारिकताओं को तेज कर दिया गया है ताकि समय रहते किसानों को इसका लाभ मिल सके। जलाशय के निर्माण से न केवल सिंचाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि भू-जल स्तर (Ground Water Level) में भी सुधार होगा, जिससे आसपास के गांवों में निस्तारी और पीने के पानी की समस्या का भी समाधान होगा ।

    क्षेत्रीय विकास और समृद्धि की नई लहर Kochli Reservoir Project Balrampur

    बलरामपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कोचली जलाशय योजना के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुदूर वनांचलों तक विकास की धारा पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक आवश्यक कदम बताया है। जैसे ही इस परियोजना का काम पूरा होगा, लखनपुर और आसपास के क्षेत्रों के किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा और क्षेत्र में खुशहाली की नई सुबह पहुंचेगी ।

     

     

  • Gariaband Patwari Suspension : वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित

    Gariaband Patwari Suspension : वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित

    Gariaband Bribery Case : गरियाबंद जिले के छुरा तहसील में पदस्थ (Gariaband Patwari Suspension) पटवारी खेमचंद साहू पर लगे रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप (Gariaband Bribery Case) में पटवारी द्वारा राजस्व कार्यों के बदले पैसे मांगने और कथित तौर पर उच्च अधिकारियों तक रकम पहुंचाने की बात सामने आई थी। इस वायरल सामग्री के सामने आने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया और प्रशासन हरकत में आ गया।

    प्रारंभिक जांच में मिली गड़बड़ी Gariaband Patwari Suspension

    बताया जा रहा है कि हल्का क्रमांक 28 दूल्ला और 36 केवटीझर में पदस्थ पटवारी के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला (Gariaband Bribery Case) प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

    कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    जिला कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-09 के तहत कार्रवाई (Gariaband Bribery Case) करते हुए निलंबन आदेश जारी किया।

    निलंबन अवधि के दौरान पटवारी (Gariaband Patwari Suspension) का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूरे मामले (Gariaband Bribery Case) की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • DA Hike 2026 : केंद्र का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता 60% हुआ, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

    DA Hike 2026 : केंद्र का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता 60% हुआ, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

    Salary Hike India : केंद्र सरकार ने महंगाई (DA Hike 2026) के बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है, जिससे कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, Union Cabinet of India ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी (DA Hike 2026) 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा।इस फैसले (DA Hike 2026) के तहत कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर एकमुश्त दिया जाएगा। यानी आने वाले वेतन में उन्हें अतिरिक्त राशि मिलेगी, जिससे आर्थिक राहत और बढ़ेगी।

    कैसे तय होता है महंगाई भत्ता

    महंगाई भत्ता (DA Hike 2026) श्रम मंत्रालय के CPI-IW इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। जब बाजार में महंगाई बढ़ती है, तो कर्मचारियों की सैलरी की वास्तविक वैल्यू बनाए रखने के लिए सरकार डीए में वृद्धि करती है। सरकार हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में डीए की समीक्षा करती है।

    उदाहरण से समझें फायदा DA Hike 2026

    अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 36,500 रुपए है, तो 60% डीए के हिसाब से उसे अब 21,900 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे उसकी कुल मासिक आय में अच्छा खासा इजाफा होगा। इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को मिलेगा।

    महंगाई के बीच बड़ी राहत

    लंबे समय से डीए बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला (DA Hike 2026) राहत भरा साबित हुआ है। खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और खर्चों का दबाव बढ़ता जा रहा है। कुल मिलाकर, केंद्र सरकार का यह कदम (DA Hike 2026) कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आर्थिक संबल साबित होगा और उनकी क्रय शक्ति को बनाए रखने में मदद करेगा।

     

     

     

  • Women Reservation Bill  : लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे मोदी

    Women Reservation Bill  : लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे मोदी

    Lok Sabha News : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर दो दिनों तक चली लंबी बहस के बाद इसे पारित नहीं किया जा सका। आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल गिर गया, जिसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    संसद में इस बिल (Women Reservation Bill) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सरकार इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही थी, जबकि विपक्ष ने कई बिंदुओं पर असहमति जताई। वोटिंग के दौरान सरकार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका, जिसके चलते बिल पास नहीं हो पाया।

    रात 8:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन

    इस पूरे घटनाक्रम (Women Reservation Bill) के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वे महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में आगे की रणनीति, सरकार की मंशा और इस बिल को लेकर भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकते हैं।

    देशभर में बढ़ा सियासी घमासान Women Reservation Bill

    महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) के गिरने के बाद से देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां सरकार को घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर समर्थन न देने का आरोप लगा रहा है। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिकी है, जिससे इस मुद्दे पर आगे की स्थिति साफ हो सकती है।

     

     

  • Coal Trailer Accident : कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, 2 की मौत

    Coal Trailer Accident : कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, 2 की मौत

    Surguja Accident News : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले (Coal Trailer Accident)  के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खरहरा नदी के समीप कोयला लोड ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दो युवक बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम Coal Trailer Accident

    घटना (Coal Trailer Accident) के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

    पहचान में जुटी पुलिस Coal Trailer Accident

    फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे (Coal Trailer Accident) का मुख्य कारण माना जा रहा है।

     

     

  • Dulhe Ki Vidai : परंपराओं को तोड़ती अनोखी शादी, ‘कन्यादान’ की जगह हुआ ‘वरदान’, दूल्हा बना घर जमाई

    Dulhe Ki Vidai : परंपराओं को तोड़ती अनोखी शादी, ‘कन्यादान’ की जगह हुआ ‘वरदान’, दूल्हा बना घर जमाई

    Unique Wedding Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सुलपगा गांव में एक अनोखी शादी (Dulhe Ki Vidai) ने पारंपरिक विवाह की परिभाषा ही बदल दी है। यहां दुल्हन देवमुनि एक्का बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंची, शादी रचाई और फिर दूल्हे को विदा कराकर अपने घर ले गई।

    इस विवाह (Dulhe Ki Vidai) को स्थानीय मसीही परंपरा के तहत संपन्न कराया गया, जिसमें ‘कन्यादान’ की जगह ‘वरदान’ की रस्म निभाई गई। दूल्हे के माता-पिता ने अपने बेटे का हाथ दुल्हन के हाथों में सौंपा, जो इस शादी की सबसे खास बात रही। शादी की सभी रस्में पूरे विधि-विधान से पूरी हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही जब विदाई के दौरान दूल्हा भावुक हो गया।

    विदाई में रो पड़ा दूल्हा Dulhe Ki Vidai

    विवाह के बाद जब विदाई की रस्म शुरू हुई, तो दूल्हा अपने घर की दहलीज छोड़ते समय खुद को संभाल नहीं पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। यह दृश्य (Dulhe Ki Vidai) वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक करने वाला था, क्योंकि आमतौर पर विदाई में दुल्हन रोती है, लेकिन यहां परंपरा पूरी तरह उलट गई।

    चार बेटियां, इसलिए लिया बड़ा फैसला

    इस अनोखी शादी (Dulhe Ki Vidai) के पीछे एक खास पारिवारिक कारण है। दुल्हन के पिता मोहन एक्का के घर में चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। ऐसे में उन्हें परिवार और खेती-किसानी की जिम्मेदारी को लेकर चिंता रहती थी। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया कि वे अपनी बेटी की शादी इस तरह करेंगे कि उन्हें एक दामाद नहीं, बल्कि बेटा मिल सके। दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ कि दूल्हा शादी के बाद दुल्हन के घर में ही रहेगा और परिवार की जिम्मेदारियां संभालेगा।

    दहेज मुक्त और सादगी भरा विवाह

    इस शादी (Dulhe Ki Vidai) की एक और खास बात यह रही कि यह पूरी तरह दहेज मुक्त और सादगी भरा विवाह था। बारात में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा विवाह देखा, जहां दुल्हन बारात लेकर आई हो। स्थानीय परंपरा के अनुसार ‘चुमान’ रस्म के तहत बाद में लड़के पक्ष द्वारा स्वेच्छा से सहयोग या उपहार दिया जाता है।

    समाज को मिला नया संदेश Dulhe Ki Vidai

    इस अनोखी शादी (Dulhe Ki Vidai) ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है कि बेटियां भी परिवार और वंश को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाह उन परिवारों के लिए मिसाल है, जिनके पास बेटा नहीं है। यह पहल समाज में बदलती सोच और समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

     

     

     

     

  • Ramanujganj Board Result 2026 : न्यू एरा पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पारुल सिंह बनी टॉपर

    Ramanujganj Board Result 2026 : न्यू एरा पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पारुल सिंह बनी टॉपर

    Board Exam Result News : न्यू एरा पब्लिक स्कूल, रामानुजगंज के विद्यार्थियों (Ramanujganj Board Result 2026) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष का परिणाम स्कूल के लिए गर्व का विषय बन गया है।

    विद्यालय की छात्रा पारुल सिंह ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शाम्भवी गुप्ता ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा साक्षी पैकरा ने 94.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में शशांक कुमार गुप्ता (92.6%), अनुश्री पॉल (91.8%), कृष कुमार गुप्ता (86.2%), अंशिका गुप्ता (84.8%), रणवीर अग्रवाल (83.6%), साक्षी चौरसिया (83%) एवं सुमायरा सदफ (82.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन सभी छात्रों की उपलब्धि (Ramanujganj Board Result 2026) को और भी खास बनाती है।

    विद्यालय के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही। उनका मानना है कि इसी निरंतर प्रयास से (Ramanujganj Board Result 2026) जैसे उत्कृष्ट परिणाम मिलते रहेंगे।

    स्मार्ट क्लास एवं विशेष मार्गदर्शन Ramanujganj Board Result 2026

    विद्यालय की निदेशक ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास एवं विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रमों को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। यह पहल आने वाले वर्षों में (Ramanujganj Board Result 2026) को और बेहतर बनाने में सहायक होगी।

    विद्यालय के प्राचार्य चंदन कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में नियमित परीक्षण, अतिरिक्त कक्षाएं एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विद्यालय शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने में सफल होगा और (Ramanujganj Board Result 2026) जैसी सफलता दोहराई जाएगी।

    अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते रहें।

     

     

     

  • BJP Youth Meeting : युवा मोर्चा की पहली परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प…!

    BJP Youth Meeting : युवा मोर्चा की पहली परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प…!

    BJP Yuva Morcha Ramanujganj :  भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज की प्रथम परिचयात्मक बैठक (BJP Youth Meeting) आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई। यह बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जबकि इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने की।

    बैठक (BJP Youth Meeting) का संचालन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता ने प्रभावी ढंग से किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन आकाश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और संगठन में अपनी भूमिका स्पष्ट की।

    इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, योजनाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक (BJP Youth Meeting) में इस बात पर जोर दिया गया कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है, और उनके माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

    बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आगामी कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाने का संकल्प लिया। नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    बैठक में ये रहे शामिल BJP Youth Meeting

    इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ नेता अरुण केशरी, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद उषा गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. राकेश गुप्ता, पार्षद विकास गुप्ता, सुमित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश केशरी, मंडल महामंत्री वासुदेव राय, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, वरिष्ठ नेता मोहन गुप्ता और रामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम (BJP Youth Meeting) के अंत में वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद स्वर्गीय अरुण नागवंशी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

     

     

  • Bhawarmala Village Road Issues : सड़क की बदहाली से जूझते नन्हें कदम,  भवरमाला के बच्चे लगा रहे गुहार

    Bhawarmala Village Road Issues : सड़क की बदहाली से जूझते नन्हें कदम, भवरमाला के बच्चे लगा रहे गुहार

    Balrampur Road News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज (Bhawarmala Village Road Issues) जिले से विकास के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। रामानुजगंज जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम भवरमाला के ग्रामीण आज भी सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) के कारण आदिम युग जैसी समस्याओं से जूझने को मजबूर हैं। इस गांव तक पहुंचना आज भी किसी चुनौती से कम नहीं है। खराब और जर्जर सड़क के कारण यहां के निवासियों को वर्षों से शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन इसका सबसे मर्मस्पर्शी और गंभीर असर छोटे स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

    नन्हे कंधों पर भारी बस्ता और जर्जर रास्तों की मार

    भवरमाला गांव के बच्चे रोज़ाना उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की ओर निकलते हैं। लेकिन स्कूल पहुँचने की उनकी यह राह कांटों भरी है। सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) का आलम यह है कि जो दूरी सामान्य तौर पर 10-15 मिनट में पूरी होनी चाहिए, उसे तय करने में इन बच्चों को 40 मिनट से भी अधिक का समय लग जाता है। सुबह-सुबह भारी स्कूल बैग लेकर निकलने वाले ये नन्हे बच्चे रास्ते भर बस के झटकों और उड़ती धूल से जूझते हैं। उबड़-खाबड़ रास्ता न केवल थकाऊ है, बल्कि कई स्थानों पर इतना संकरा है कि वहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं होता।

    बरसात में बढ़ जाती है मुसीबत Bhawarmala Village Road Issues

    सामान्य दिनों में तो बच्चे धूल फांकते हुए स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन मानसून के दौरान हालात नारकीय हो जाते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) के चलते पूरा रास्ता कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं और उन्हें आधे रास्ते से ही घर वापस लौटना पड़ता है। यह स्थिति न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनकी नियमित पढ़ाई को भी बुरी तरह प्रभावित कर रही है।

    दो मार्ग, पर दोनों ही बेहाल Bhawarmala Village Road Issues

    रामानुजगंज से भवरमाला पहुंचने के लिए मुख्य रूप से दो रास्तों का उपयोग किया जाता है, लेकिन विडंबना यह है कि दोनों ही मार्गों पर सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) का साया है:

    अरागाही मार्ग : यह रास्ता मुख्य मार्ग होने के बावजूद पूरी तरह से उखड़ चुका है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है।

    पुराना वन डिपो मार्ग : दूसरा रास्ता कमलपुर और केरवासिला होकर जाता है, जो न केवल संकरा है बल्कि कच्चा होने के कारण वाहनों के चलने लायक नहीं बचा है।

    इन दोनों रास्तों की बदहाली ने ग्रामीणों और खासकर बीमारों व गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल पहुंचना भी दूभर कर दिया है।

    बच्चों की मार्मिक अपील और प्रशासनिक चुप्पी

    अब तक बड़ों की गुहार अनसुनी रहने के बाद, गांव के छोटे-छोटे बच्चे खुद अपनी व्यथा सुनाने सामने आए हैं। मासूम चेहरों पर डर और उम्मीद लिए इन बच्चों का कहना है— “हमें अच्छी सड़क दे दीजिए, ताकि हम समय पर और सुरक्षित स्कूल पहुंच सकें।” बच्चों की यह मासूम गुहार इस बात का प्रमाण है कि सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) ने उनके बचपन को कितना प्रभावित किया है।

    ग्रामीणों का आक्रोश अब फूटने लगा है। उनका कहना है कि यह सिर्फ डामर और गिट्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनके बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा सवाल है। यदि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो आने वाले समय में ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    विकास की बाट जोहता भवरमाला Bhawarmala Village Road Issues

    क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार मंचों से इस सड़क को बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक एक भी पत्थर यहाँ नहीं लगा है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की इस उदासीनता ने भवरमाला को मुख्यधारा से काट कर रख दिया है। अब देखना यह होगा कि सड़क की बदहाली (Dilapidated Road Conditions) से परेशान इन मासूम बच्चों की गुहार शासन के कानों तक कब पहुंचती है और कब इन नन्हें कदमों को चलने के लिए एक चिकनी और सुरक्षित राह नसीब होती है।