छत्तीसगढ़

Kutul Abujhmad 4G Connectivity  : बंदूक की गूंज छोड़ अब गूंजी मोबाइल की घंटी, कभी ‘नक्सल गढ़’ रहा अबूझमाड़ का कुतुल बना 4G डिजिटल हब!

Niyad Nella Naar Yojana : कभी बंदूकों की गूंज और कड़े संघर्ष के लिए पहचाना जाने वाला अबूझमाड़ (Kutul Abujhmad 4G Connectivity) का इलाका अब विकास की नई डिजिटल राह पर चल पड़ा है। कल तक जो ‘नक्सल गढ़’ कहलाता था, आज वह एक आधुनिक डिजिटल हब में तब्दील हो चुका है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे कुतुल गांव में जब पहली बार मोबाइल की घंटी गूंजी, तो ग्रामीणों के चेहरे पर बरसों का इंतजार एक झटके में खुशी में बदल गया। अबूझमाड़ के इस अंदरूनी अंचल में 4G कनेक्टिविटी की यह सौगात सिर्फ एक नेटवर्क सिग्नल नहीं, बल्कि विकास और मुख्यधारा से जुड़ने का एक नया सवेरा है।

राज्य सरकार के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा ‘नियद नेल्ला नार योजना’ (आपका अच्छा गांव), एलडब्ल्यूई-II (वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र सुधार कार्यक्रम) और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत अबूझमाड़ के इन बेहद संवेदनशील और सुविधाओं से वंचित गांवों में मूलभूत सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब इन घने जंगलों के बीच मोबाइल टॉवर स्थापित कर ग्रामीणों को सीधे देश-दुनिया से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया जा रहा है।

इलाके में जश्न का माहौल (Kutul Abujhmad 4G Connectivity)

नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, अबूझमाड़ के सबसे चुनौतीपूर्ण और अंदरूनी छोर पर स्थित ग्राम कुतुल में 16 जनवरी 2026 को नया मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया। जैसे ही इस टॉवर को चालू किया गया, कुतुल सहित इसके आसपास के दर्जनों गांवों में हाई-स्पीड मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो गई। पहली बार अपने हाथ में स्मार्टफोन (Kutul Abujhmad 4G Connectivity)  थामे ग्रामीणों के बीच इस समय उत्सव जैसा माहौल है। अब क्षेत्र के लोग बिना किसी बाधा के दूरसंचार सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

परिजनों से सीधे जुड़े ग्रामीण

इस कनेक्टिविटी (Kutul Abujhmad 4G Connectivity) का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए मिलों दूर भटकना नहीं पड़ेगा। लोग अब मोबाइल पर ही राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी शासकीय योजनाओं की लाइव जानकारी ले रहे हैं और सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही, रोजगार और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहने वाले अपने परिजनों से अब वे जब चाहें, वीडियो कॉल के जरिए आसानी से बात कर पा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

अबूझमाड़ के समग्र विकास का खुलेगा द्वार

नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा कि अबूझमाड़ (Kutul Abujhmad 4G Connectivity) के इन अत्यंत अंदरूनी और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापित होने से स्थानीय निवासियों को अब बेहतरीन नेटवर्क कवरेज मिल रहा है। इससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन न सिर्फ आसान हुआ है, बल्कि उनके लिए विकास के नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं। उन्होंने अटूट विश्वास जताया कि 4G नेटवर्क की यह पहुंच अबूझमाड़ क्षेत्र के समग्र विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने में सबसे महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button