CG Government Free Scooty Scheme  :  10वीं-12वीं टॉप करने पर 1 लाख और स्कूटी दे रही सरकार, विदेश पढ़ाई के लिए 50 लाख

Mukhyamantri Noni Babu Medhavi Shiksha Yojana 2026 : मजदूरों के घर अब केवल पसीना नहीं, बल्कि कामयाबी की खुशबू आएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की 'मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना' ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के ऐसे द्वार खोले हैं, जिनकी कल्पना करना भी पहले मुश्किल था। स्कूटी से लेकर विदेश में पढ़ाई तक, सब कुछ अब सरकार के जिम्मे है।

By admin
4 Min Read
CG Government Free Scooty Scheme 

Mukhyamantri Noni Babu Medhavi Shiksha Yojana 2026 : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार (CG Government Free Scooty Scheme) ने प्रदेश के लाखों पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार की ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ (Mukhyamantri Noni Babu Medhavi Shiksha Yojana) ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बस उसे सही अवसर की तलाश होती है। अब राज्य के किसी भी मजदूर का बेटा या बेटी आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ेगा।

टॉपर्स के लिए ‘बम्पर’ रिवॉर्ड

इस योजना (CG Government Free Scooty Scheme) की सबसे चर्चित बात छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के मेधावी छात्रों के लिए है। अगर किसी पंजीकृत श्रमिक का बच्चा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाता है, तो सरकार उसे 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। इतना ही नहीं, कॉलेज जाने और पढ़ाई को आसान बनाने के लिए दोपहिया वाहन (स्कूटी/बाइक) खरीदने के लिए अलग से 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। यानी एक टॉपर छात्र को सीधे तौर पर 2 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है।

75% अंक लाते ही खाते में आएंगे पैसे

योजना केवल टॉपर्स तक सीमित नहीं है। सामान्य मेधावी छात्रों के लिए भी खजाना खुला है। कक्षा 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA, MSc, MBA आदि) तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को यदि 75% या उससे अधिक अंक मिलते हैं, तो उन्हें 5,000 से 12,500 रुपये तक की नकद सहायता सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जा रही है।

अब सात समंदर पार होगी पढ़ाई CG Government Free Scooty Scheme

गरीब परिवार के बच्चों का विदेश जाकर पढ़ने का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। इस योजना के तहत अगर कोई मेधावी छात्र विदेश में एक वर्षीय मास्टर कोर्स (Master’s Degree) के लिए चुना जाता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे 50 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है। इसमें ट्यूशन फीस, वीजा खर्च और रहने-खाने का खर्च शामिल है। इसके लिए बस शर्त इतनी है कि छात्र के माता या पिता का श्रम विभाग में कम से कम 3 साल पुराना पंजीयन होना चाहिए।

कैसे उठाएं लाभ (Step-by-Step Guide)

इस योजना का लाभ लेना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है

पात्रता : लाभ केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को ही मिलेगा।

समय सीमा : रिजल्ट आने के 6 महीने के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।

आवेदन का तरीका : छात्र ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र या जिला श्रम कार्यालय में भी दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

श्रमिक पंजीयन कार्ड (लेबर कार्ड)

पिछली कक्षा की मार्कशीट (75% अंकों के साथ)

आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading