Bhupesh Baghel Statement : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती (Raigarh Opium Farming) का खुलासा होते ही प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी, जिसे लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है।
पूर्व सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में लगातार अफीम की खेती (Raigarh Opium Farming) के मामले सामने आ रहे हैं, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि आखिर इस पूरे नेटवर्क का “सरगना” कौन है और उसे संरक्षण कौन दे रहा है।
एक्स पर भूपेश ने लिखा Raigarh Opium Farming
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेशभर में सूखे नशे का कारोबार (Raigarh Opium Farming) तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़ा करता है ।
मामले के अनुसार, आमाघाट क्षेत्र में यह अवैध खेती झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए कराई जा रही थी। स्थानीय किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर खेत लिया गया, लेकिन वहां अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया गया।
पूर्व सीएम ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में खुलेआम अफीम की खेती (Raigarh Opium Farming) हो रही है, तो बिना किसी बड़े संरक्षण के यह संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आखिर इतने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार कैसे फल-फूल रहा है।
सरकार पूरी तरह से फेल Raigarh Opium Farming
उन्होंने आगे कहा कि यह मामला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है। पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला है, जहां अफीम की खेती (Raigarh Opium Farming) पकड़ी गई है। इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर के कुसमी और कोरंधा में भी ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से विफल (Raigarh Opium Farming) साबित हुई है और अब जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के गांव-गांव में नशे का जाल फैल रहा है, तब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है ।
कटघरे में प्रदेश की कानून व्यवस्था
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रायगढ़ (Raigarh Opium Farming) में सामने आया यह मामला अब बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिस तरह से पूर्व सीएम लगातार सरकार पर हमलावर हैं, उससे आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस पूरे प्रकरण ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और शासन की कार्यशैली को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है और क्या इस नशे के नेटवर्क पर ठोस कार्रवाई हो पाती है ।


Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





