रोजगारछत्तीसगढ़

Narayanpur Placement Camp : 24 को रोजगार मेला, 335 को मिलेगा आन द स्पाट नौकरी

Narayanpur News : नारायणपुर जिले के युवाओं को रोजगार (Narayanpur Placement Camp) के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नम्रजा जैन के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा यह प्लेसमेंट कैंप 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ना और उन्हें अपने कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान करना है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

नारायणपुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह प्लेसमेंट कैंप (Narayanpur Placement Camp) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

इस प्लेसमेंट कैंप (Narayanpur Placement Camp) में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों द्वारा प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में रोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इन प्रमाण पत्रों के साथ आना होगा (Narayanpur Placement Camp)

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर कैंप स्थल पर उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने साथ संपूर्ण बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां तथा आवेदन पत्र लेकर आना होगा। जमा किए गए आवेदन पत्रों के आधार पर संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। (Narayanpur Placement Camp)

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है और उन्हें रोजगार पाने के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता भी कम हो जाती है। (Narayanpur Placement Camp)

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह के रोजगार शिविरों के माध्यम से जिले में बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलती है और युवाओं को अपने कौशल का उपयोग करने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी योग्य और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो पाता है।

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी रोजगार के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हों और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button