शिक्षानौकरीरोजगार

Swami Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 को, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जान लें ये नियम…

Swami Atmanand School Recruitment छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा के 1,812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा में प्रदेशभर से 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती में व्याख्याता के 518 पद भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : HSRP Number Plate : छत्तीसगढ़ में 42 लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे

 

सात शहरों में परीक्षा केंद्र

आत्मानंद स्कूलों की भर्ती (Swami Atmanand School Recruitment) के लिए प्रदेश में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रायपुर में 6, बिलासपुर में 6, दुर्ग में 4, भिलाई में 4, जगदलपुर में 2, जांजगीर-चांपा में 1 और सरगुजा में 1 केंद्र शामिल हैं।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

यह भी पढ़ें : Cyclone Arnab School Holiday : चक्रवाती तूफान के असर से रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों में कल अवकाश

 

तीन पालियों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा (Swami Atmanand School Recruitment) प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। समय-सारणी इस प्रकार है:

पाली परीक्षा का समय
पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे
दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे
तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे

अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

 

100 सवाल, निगेटिव मार्किंग

आत्मानंद स्कूल भर्ती (Swami Atmanand School Recruitment) परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। सूचना के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्र पहुंचें और प्रवेश संबंधी निर्देशों का पालन करें।

 

यह भी पढ़ें :  Krishak Unnati Yojana : खुशखबरी! किसानों को मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें कैसे करें आवेदन और कब तक है मौका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button