Ambikapur Road Repair : अरुण साव के निर्देश पर सड़कों की मरम्मत शुरू, 3 करोड़ होंगे खर्च
अंबिकापुर में सड़कों की मरम्मत (Ambikapur Road Repair) का काम तेज कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने शहर के महामाया चौक से लरंग साय चौक तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की बीटी पैच मरम्मत शुरू कर दी है। विभाग को वित्तीय वर्ष 2026-27 में वार्षिक संधारण मद से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से अंबिकापुर संभाग के विभिन्न मार्गों के कुल 150 किलोमीटर हिस्सों का संधारण किया जाएगा। सभी निर्धारित कार्य दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Patwari Suspension : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 5 पटवारी निलंबित
150 किमी सड़कों का संधारण
लोक निर्माण विभाग (Ambikapur Road Repair) के तहत स्वीकृत राशि से विभिन्न मार्गों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। महामाया चौक से लरंग साय चौक तक बीटी पैच का काम प्राथमिकता से शुरू किया गया है। सड़क के गड्ढों और टूटे हिस्सों को दुरुस्त कर आवागमन सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Janpad Panchayat CEO News : ट्रांसफर की अनदेखी पर 3 जनपद सीईओ निलंबित
अरुण साव ने दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनके निर्देशों के बाद सड़क मरम्मत (Ambikapur Road Repair) के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

दिसंबर तक पूरा होगा काम
विभाग का लक्ष्य है कि स्वीकृत संधारण कार्य (Ambikapur Road Repair) दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएं। मरम्मत से वाहन चालकों और आम नागरिकों को गड्ढों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग अन्य स्वीकृत मार्गों पर भी निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teacher Recruitment Exam : हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, 3,946 पदों की भर्ती प्रभावित












2 Comments