नौकरीरोजगार

Raipur Job Fair : नौकरी चाहिए तो रायपुर पहुंचिए, हाथों हाथ मिलेगा आफर लेटर, 11,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Raipur Job Fair प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सात और आठ अक्टूबर को रायपुर में बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार मेले (Raipur Job Fair) में 10वीं-12वीं पास से लेकर आइटीआइ, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, एमबीए और एमसीए तक की योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध रहेंगे। चयनित युवाओं को मेले के दूसरे दिन आठ अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आफर लेटर वितरित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : EV Charging Station : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, अब हर 25 किमी पर मिलेगा चार्जिंग सेंटर

 

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के सहायक संचालक केदार पटेल ने बताया कि अब तक 85 कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों से 11,500 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी मिली है। अन्य कंपनियों से भी संपर्क जारी है, जिससे उपलब्ध अवसरों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इस रोजगार मेले (Raipur Job Fair) के माध्यम से स्थानीय कंपनियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की निजी कंपनियों को भी एक मंच पर लाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

85 कंपनियां लेकर पहुंचेंगी रोजगार के अवसर

रोजगार मेले के लिए क्वेस कार्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्द्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और एयरटेल पेमेंट बैंक जैसी कंपनियों ने रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं। इनके अलावा इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआइआइटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कार्पोरेट भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

 

यह भी पढ़ें : Tiger Deer Viral Video : इसे कहते हैं मौत को छूकर वापस आना…! देखें, हिरण ने बाघ को कैसे दिया चकमा

 

सात अक्टूबर तक आनलाइन पंजीयन

रोजगार मेले की आवेदन और चयन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ई-रोजगार पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इच्छुक युवा www.erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कर घर बैठे उपलब्ध पदों की जानकारी देख सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। युवाओं का पंजीयन सात अक्टूबर तक होगा। पोर्टल पर कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की रिक्तियां प्रदर्शित की गई हैं।

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले (Raipur Job Fair) से पहले ही अपनी पसंद के नौकरी के विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। वहीं, नियोजक पोर्टल पर उम्मीदवारों की प्रोफाइल और आवेदन देखकर जरूरत के अनुसार प्रारंभिक चयन भी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Nora Fatehi : नोरा फतेही का एलिगेंट अवतार, बेज गाउन और ट्रेंडी सनग्लासेस में ढाया कहर

 

तकनीकी से बैंकिंग तक कई क्षेत्रों में अवसर

मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर आइटीआइ, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, कृषि व सामान्य स्नातक और एमबीए-एमसीए सहित स्नातकोत्तर युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं। तकनीकी क्षेत्र में मशीन आपरेटर, असेंबली आपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मीटर टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर और गुणवत्ता निरीक्षक के पद हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर आपरेटर, कस्टमर केयर, टेलीकालर, रिलेशनशिप मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भी भर्ती होगी। बैंकिंग, फाइनेंस और एचआर क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Adani Foundation Cleanliness Drive : 130 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, कबाड़ से बनाए संदेशपरक माडल

 

स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन में भी भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ और केयरटेकर, सुरक्षा क्षेत्र में गार्ड व सुपरवाइजर और परिवहन क्षेत्र में ड्राइवर, डिलीवरी कर्मी, बाइक राइडर तथा पिकर-पैकर के पद भी उपलब्ध रहेंगे। रायपुर में आयोजित इस रोजगार मेले (Raipur Job Fair) में अलग-अलग योग्यता वाले युवाओं को अपनी पसंद के क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित युवाओं को आठ अक्टूबर को मुख्यमंत्री और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री की ओर से आफर लेटर वितरित किए जाएंगे। विभाग के अनुसार अन्य कंपनियों के जुड़ने से रिक्त पदों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Veterinary Hospital Demand : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आधुनिक जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button