Tiger Cubs Viral Video : कीचड़ के पानी में टाइगर के बच्चों की ‘पूल पार्टी’, मां की निगरानी ने जीता दिल
Tiger Cubs Viral Video टाइगर का नाम सुनते ही जेहन में उसकी दहाड़, ताकत और शिकार की तस्वीर उभरती है। लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से सामने आया टाइगर के बच्चों का यह वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) जंगल की दुनिया का बेहद प्यारा चेहरा दिखा रहा है। वायरल वीडियो में नन्हे शावक कीचड़ भरे पानी में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी मां दूर बैठकर लगातार उन पर नजर रख रही है।
कीचड़ वाले पानी में शावकों की मस्ती
वायरल वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) में 3 से 4 नन्हे टाइगर एक छोटे से पानी के गड्ढे में अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। पानी भले ही कीचड़ से भरा हो, लेकिन शावकों की मस्ती में कोई कमी नहीं है। कोई पानी में उतरकर खेल रहा है तो कोई कीचड़ में लेटकर आराम फरमा रहा है। शावकों की उछल-कूद देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जंगल में उन्हें अपना ही छोटा-सा स्विमिंग पूल मिल गया हो। यही मासूम अंदाज इस टाइगर वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) को खास बना रहा है।
यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो
बच्चों की मस्ती, मां की पैनी नजर
वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा शावकों की मां है। मादा टाइगर पानी से कुछ दूरी पर बैठकर लगातार अपने बच्चों पर नजर रख रही है। शावक जहां बेफिक्र होकर पानी में खेल रहे हैं, वहीं मां पूरी सतर्कता के साथ उनकी निगरानी कर रही है। एक पल में मादा टाइगर पानी की तरफ झुकती भी नजर आती है। उसका यह अंदाज देखकर लगता है कि वह बच्चों की मस्ती के बीच भी अपनी जिम्मेदारी नहीं भूल रही। मां और शावकों का यह खूबसूरत पल (Tiger Cubs Viral Video) सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें : Khass Farming : धान से हटकर खस की खेती, महिलाओं ने कमाए 1.12 लाख रुपए
IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर राहुल मंगाम ने शेयर किया था, जो ताडोबा रिजर्व से जुड़े हैं। इसके बाद रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे एक्स पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसे अपने देखे हुए सबसे शानदार ‘पूल पार्टी’ के अनुभवों में से एक बताया। इसके बाद टाइगर शावकों का यह वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन
यूजर्स बोले- जंगल की सबसे प्यारी पूल पार्टी
नन्हे शावकों की उछल-कूद और उनकी मां की सतर्क निगाहों ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी को शावकों की मस्ती पसंद आ रही है तो कोई उनकी मां के केयरिंग अंदाज की तारीफ कर रहा है। जंगल के बीच कीचड़ भरे पानी में टाइगर परिवार का यह पल (Tiger Cubs Viral Video) वाकई बेहद खूबसूरत है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यह भी पढ़ें : Price Hike From 1st October : 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ सकते हैं दाम
Pool Party with Mom
📹rahulmangam1994, Instagram pic.twitter.com/k8lKbXxFpV
— All About Nature (@NAmazing44779) September 17, 2026











