Tag: Tiger Cubs

  • Tiger Cubs Viral Video : कीचड़ के पानी में टाइगर के बच्चों की ‘पूल पार्टी’, मां की निगरानी ने जीता दिल

    Tiger Cubs Viral Video : कीचड़ के पानी में टाइगर के बच्चों की ‘पूल पार्टी’, मां की निगरानी ने जीता दिल

    Tiger Cubs Viral Video टाइगर का नाम सुनते ही जेहन में उसकी दहाड़, ताकत और शिकार की तस्वीर उभरती है। लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से सामने आया टाइगर के बच्चों का यह वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) जंगल की दुनिया का बेहद प्यारा चेहरा दिखा रहा है। वायरल वीडियो में नन्हे शावक कीचड़ भरे पानी में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी मां दूर बैठकर लगातार उन पर नजर रख रही है।

     

    यह भी पढ़ें : IND vs WI 2nd ODI : शुभमन ग‍िल की नाबाद 223 रनों की पारी, हिटमैन शर्मा का भी शतक, 406 रनों का चेज भी पड़ गया छोटा, 8 विकेट से जीता भारत

     

    कीचड़ वाले पानी में शावकों की मस्ती

    वायरल वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) में 3 से 4 नन्हे टाइगर एक छोटे से पानी के गड्ढे में अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। पानी भले ही कीचड़ से भरा हो, लेकिन शावकों की मस्ती में कोई कमी नहीं है। कोई पानी में उतरकर खेल रहा है तो कोई कीचड़ में लेटकर आराम फरमा रहा है। शावकों की उछल-कूद देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जंगल में उन्हें अपना ही छोटा-सा स्विमिंग पूल मिल गया हो। यही मासूम अंदाज इस टाइगर वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) को खास बना रहा है।

     

    यह भी पढ़ें :   Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो

     

    बच्चों की मस्ती, मां की पैनी नजर

    वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा शावकों की मां है। मादा टाइगर पानी से कुछ दूरी पर बैठकर लगातार अपने बच्चों पर नजर रख रही है। शावक जहां बेफिक्र होकर पानी में खेल रहे हैं, वहीं मां पूरी सतर्कता के साथ उनकी निगरानी कर रही है। एक पल में मादा टाइगर पानी की तरफ झुकती भी नजर आती है। उसका यह अंदाज देखकर लगता है कि वह बच्चों की मस्ती के बीच भी अपनी जिम्मेदारी नहीं भूल रही। मां और शावकों का यह खूबसूरत पल (Tiger Cubs Viral Video) सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

     

    यह भी पढ़ें :  Khass Farming : धान से हटकर खस की खेती, महिलाओं ने कमाए 1.12 लाख रुपए

     

    IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर राहुल मंगाम ने शेयर किया था, जो ताडोबा रिजर्व से जुड़े हैं। इसके बाद रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे एक्स पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसे अपने देखे हुए सबसे शानदार ‘पूल पार्टी’ के अनुभवों में से एक बताया। इसके बाद टाइगर शावकों का यह वीडियो (Tiger Cubs Viral Video) तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें :  Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन

     

    यूजर्स बोले- जंगल की सबसे प्यारी पूल पार्टी

    नन्हे शावकों की उछल-कूद और उनकी मां की सतर्क निगाहों ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी को शावकों की मस्ती पसंद आ रही है तो कोई उनकी मां के केयरिंग अंदाज की तारीफ कर रहा है। जंगल के बीच कीचड़ भरे पानी में टाइगर परिवार का यह पल (Tiger Cubs Viral Video) वाकई बेहद खूबसूरत है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

     

    यह भी पढ़ें :   Price Hike From 1st October : 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ सकते हैं दाम

     

  • Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

    Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

    इंद्रावती के जंगलों (Bijapur Me Dikha Tiger)  से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। दो शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि के बाद अब उसकी बेहद साफ तस्वीर सामने आई है। लगातार दो दिनों तक बाघिन अलग-अलग जगहों पर नजर आई, जिससे जंगल में बाघों की अगली पीढ़ी की मौजूदगी को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

     

    यह भी पढ़ें :  Dharamjaigarh Jangali Hathi : आबादी में घुसा हाथी, बुजुर्ग को कुचलकर उतारा मौत के घाट

     

    शुक्रवार को बाघिन (Bijapur Me Dikha Tiger)  मासोड़ी के पास दिखाई दी थी। इसके बाद शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह दशपाल घाट के पास सड़क पर आ गई। इसी दौरान दशपाल गांव से प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को लेकर लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने अचानक बाघिन पहुंच गई। एंबुलेंस पायलट रमेश और ईएमटी श्रीनिवास तोगर ने वाहन धीमा कर दिया। कुछ देर सड़क पर रहने के बाद बाघिन जंगल की ओर चली गई।

     

    यह भी पढ़ें : CG Teacher Eligibility Test News : 75 हजार शिक्षकों पर टीईटी का संकट, इतने दिनों में पास करना जरूरी

     

    बीजापुर में सड़क पर दिखी बाघिन

    बीजापुर के दशपाल घाट में बाघिन (Bijapur Me Dikha Tiger)  को देखकर एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारियों ने उसकी तस्वीर ले ली। तस्वीर में बाघिन का चेहरा और शरीर की धारियां साफ नजर आ रही हैं। इससे एक दिन पहले मासोड़ी गांव के पास भी बाघिन दिखाई दी थी। उसके साथ दो शावक होने की जानकारी सामने आई थी। जंगल में करीब 4.5 किलोमीटर दूर शावक के पदचिह्न भी मिले थे।

     

    यह भी पढ़ें : Arrested fake online payment पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

     

    वन विभाग ने शावकों के पदचिह्न मिलने के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी। अब दशपाल घाट से सामने आई तस्वीर ने बाघिन (Bijapur Me Dikha Tiger)  की मौजूदगी को और पुख्ता कर दिया है। दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बाघिन के दिखाई देने से इंद्रावती के जंगलों में बाघों के कुनबे को लेकर नई उम्मीद जगी है।

     

    यह भी पढ़ें : itel Ace 3 Heera : 949 में लांच हुआ नया फीचर फोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

     

    खालों के बाद कैमरे में कैद हुई बाघिन

     

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व लंबे समय तक माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वन्यजीव निगरानी के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है। पिछले एक दशक में यहां अलग-अलग घटनाओं में 10 बाघों (Bijapur Me Dikha Tiger)  की खाल मिलने की घटनाएं सामने आई थीं। इसी साल जून में भी तीन बाघों की खाल मिलने की जानकारी सामने आई थी। लगातार शिकार की घटनाओं ने इंद्रावती में बाघों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

     

    यह भी पढ़ें : CG Excise Officer Suspended : शराब दुकानों में मनमानी पड़ी भारी, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

     

    ऐसे माहौल में दो शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग के लिए बड़ी उम्मीद मानी जा रही है। अब बाघिन की साफ तस्वीर सामने आने के बाद उसके और शावकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

     

    यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा

     

    बाघिन दिखने से बढ़ी सतर्कता Bijapur Me Dikha Tiger

    बाघिन (Bijapur Me Dikha Tiger)  का सड़क पर आना जंगल में उसकी मौजूदगी का संकेत है, लेकिन इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए सावधानी भी जरूरी हो गई है। वन विभाग से जुड़े लोगों ने लोगों से अपील की है कि बाघ दिखाई देने पर वाहन रोककर उसके करीब न जाएं और फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें।

     

    यह भी पढ़ें : Sahajpali Nala Accident : उफनते नाले में समा गई बाइक, चालक बाल बाल बचा, देखें वीडियो

     

    ग्रामीणों को रात के समय पालतू मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। बाघिन या उसके शावक दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। शावकों के आसपास बाघिन के आक्रामक होने की आशंका अधिक रहती है।

     

    यह भी पढ़ें :  Snakebite Compensation Scam Bilaspur : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में गिरफ्तार तीन लिपिक निलंबित

     

    बाघों के शिकार के बीच वन विभाग में बड़ा बदलाव

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों (Bijapur Me Dikha Tiger)  की मौजूदगी को लेकर उम्मीद के बीच वन विभाग में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। क्षेत्र निदेशक संदीप बलगा का भानुप्रतापपुर वनमंडल में स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर बस्तर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी सीसीएफ, इंद्रावती टाइगर रिजर्व एवं क्षेत्र निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

     

    यह भी पढ़ें : GK Electric Raigarh : रायगढ़ में AMAR EV शोरूम शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन

     

    वहीं दिनेश कपिल को बस्तर वनमंडल का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। नए क्षेत्र निदेशक के सामने बाघिन और उसके दो शावकों की सुरक्षा के साथ इंद्रावती टाइगर रिजर्व में निगरानी और वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती होगी।

     

    यह भी पढ़ें : Mungeli Rojgar Mela : 10वीं-12वीं पास युवाओं के पास मौका, 233 पदों पर होगी सीधी भर्ती

     

    इंद्रावती में बाघों की अगली पीढ़ी की उम्मीद

    लगातार दो दिनों तक बाघिन (Bijapur Me Dikha Tiger)  की मौजूदगी और उसके साथ दो शावकों की जानकारी इंद्रावती के लिए सकारात्मक संकेत है। लंबे समय से शिकार और बाघों की खाल मिलने की घटनाओं से जूझ रहे इस क्षेत्र में अब बाघिन की तस्वीर नई उम्मीद लेकर आई है। बेहतर निगरानी और सुरक्षा के जरिए बाघिन और शावकों को सुरक्षित रखा गया तो इंद्रावती में बाघों का कुनबा फिर मजबूत हो सकता है।