पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है। पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week 2026) में ऐश्वर्या ब्लैक वेलवेट गाउन, चमकते क्रिस्टल और ज्वेल्ड क्राउन में नजर आईं।

एफिल टावर के सामने आयोजित खास इवेंट में उन्होंने केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया जैसी ग्लोबल आइकन्स के साथ रैंप वॉक किया। उनका लुक देखकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर क्वीन कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें :
एफिल टावर के सामने ऐश्वर्या का रॉयल लुक
28 सितंबर को आयोजित इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। एफिल टावर के सामने प्लेस जोफ्रे में आयोजित लोरियल पेरिस के इवेंट में उन्होंने कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया।

ऐश्वर्या राय का लुक (Aishwarya Rai Bachchan) इस बार खास तौर पर चर्चा में रहा। इस साल शो की थीम ‘वॉक यॉर वर्थ’ थी, जिसमें आत्मविश्वास, विविधता और महिलाओं की एकजुटता को सेलिब्रेट किया गया।
यह भी पढ़ें :

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
पेरिस फैशन वीक लुक (Paris Fashion Week 2026) के लिए ऐश्वर्या ने डिजाइनर यारा शोमेकर का कस्टम-मेड ब्लैक वेलवेट गाउन पहना। गाउन के पीछे लगी लंबी ड्रामेटिक केप पर चमकदार क्रिस्टल और स्टोन्स लगे थे, जो उनके आउटफिट को रॉयल लुक दे रहे थे।

डीप बरगंडी शेड के वेवी बाल, बोल्ड रेड लिप्स और विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। सिर पर सजा ज्वेल्ड टियारा पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा रहा।

यह भी पढ़ें :

केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया के साथ रैंप वॉक
ऐश्वर्या ने Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2026 इवेंट में केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया और सिमोन एश्ली जैसी इंटरनेशनल हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया। एफिल टावर की पृष्ठभूमि में हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐश्वर्या का रॉयल अंदाज देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सेलीन डियोन के साथ डांस का वीडियो वायरल
इवेंट से सामने आए एक वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन मशहूर सिंगर सेलीन डियोन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाती हैं और फिर साथ में डांस करती दिखाई देती हैं। इस दौरान केंडल जेनर, सिमोन एश्ली और ईवा लोंगोरिया समेत कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने कहा- क्वीन इज बैक
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का ब्लैक गाउन और ज्वेल्ड क्राउन वाला लुक फैंस को खासा पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उनके रॉयल अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें क्वीन कह रहे हैं। लंबे समय बाद भी ग्लोबल फैशन मंच पर ऐश्वर्या की मौजूदगी और उनका कॉन्फिडेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यह भी पढ़ें :











