खेल

India vs West Indies 1st ODI : वेस्टइंडीज ने भारत के सामने रखा बड़ा टारगेट, अब ROKO की बारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में (India vs West Indies 1st ODI) मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 295 रन बनाए हैं। अब भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने होंगे। मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी यानी ROKO पर खास नजरें हैं।

Image

ग्रीव्स का शतक, वेस्टइंडीज ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को 62 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी को 13 रन पर पवेलियन भेजा। (India vs West Indies 1st ODI) में ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे। यह वनडे करियर में उनका पहला शतक है।

 

यह भी पढ़ें :  Aishwarya Rai Bachchan : आधी रात को स्वैग में एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू पर फिदा हुए फैंस

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

Image

कुलदीप यादव ने बरपाया कहर

कप्तान शाई होप 12 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। इसके बाद कुलदीप ने पारी के 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को आउट कर दिया। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के कारण एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 198 रन पर पांच विकेट हो गया था। (India vs West Indies 1st ODI) में कुलदीप ने चार विकेट लेकर भारतीय टीम को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

 

India vs West Indies 1st ODI  जंगू ने संभाली पारी

198 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद आमिर जंगू ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए, जबकि मैथ्यू फोर्ड कुछ खास नहीं कर सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और नितीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया। (India vs West Indies 1st ODI) में अब भारतीय बल्लेबाजों के सामने 296 रन का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें :   Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा

 

अब ROKO का शो India vs West Indies 1st ODI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम में शुभमन गिल कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें ROKO की जोड़ी पर रहेंगी। (India vs West Indies 1st ODI) में भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने हैं और इसके लिए रोहित-कोहली का अनुभव अहम हो सकता है।

 

भारत का वेस्टइंडीज पर दबदबा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने इनमें 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 64 मुकाबलों में जीत मिली है। चार मैच बेनतीजा रहे और दो मुकाबले टाई रहे। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में भारत को किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेली गई 13 द्विपक्षीय वनडे सीरीज भारत ने जीती हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Sarangarh Rail Connectivity : सारंगढ़ को रेल से जोड़ने की फिर उठी मांग, पुराने 310 किमी रेल मार्ग के सर्वे का आग्रह

 

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स।

 

यह भी पढ़ें :  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button