मनोरंजनPHOTOS

Aishwarya Rai Bachchan : आधी रात को स्वैग में एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू पर फिदा हुए फैंस

Aishwarya Rai Bachchan बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। ऐश्वर्या की पब्लिक अपीयरेंस होते ही कैमरों का फोकस उन पर टिक जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करते नजर आए।

aishwarya rai spotted at airport

अकेले एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय

बीती देर रात ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)  मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। पैपराजी ने भी एक्ट्रेस को कैमरे में कैद करने का मौका नहीं गंवाया। खास बात यह रही कि इस दौरान ऐश्वर्या अकेली दिखाई दीं। उनके साथ न तो बेटी आराध्या बच्चन नजर आईं और न ही पति अभिषेक बच्चन।

aishwarya rai spotted at airport

आमतौर पर ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, बेटी आराध्या उनके साथ नजर आती हैं। ऐसे में इस बार एक्ट्रेस को अकेले देखकर फैंस भी आराध्या को मिस करते दिखाई दिए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक ने खींचा ध्यान

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) का लुक काफी स्टाइलिश नजर आया। उन्होंने लूज जींस के साथ टी-शर्ट पहनी थी और इसके ऊपर ट्रेंच कोट कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने डार्क शेड लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा से पूरा किया।

aishwarya rai spotted at airport

साइड पार्टेड खुले बालों में ऐश्वर्या काफी ग्लैमरस नजर आईं। कैमरे के सामने उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई।

aishwarya rai spotted at airport

Aishwarya Rai Bachchan आराध्या को लेकर फैंस ने पूछे सवाल

ऐश्वर्या को अकेले देखकर कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में आराध्या के बारे में सवाल किए। वहीं कुछ लोगों का ध्यान उनके आउटफिट पर भी गया। गर्मी के मौसम में ट्रेंच कोट पहनने को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि आखिर उन्होंने इतने गर्म कपड़े क्यों पहने हैं।

aishwarya rai spotted at airport

हालांकि, इन सबके बीच ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) का लुक ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उनकी एक झलक पाकर फैंस काफी खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ की।

aishwarya rai spotted at airport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button