बड़ी खबर

Bilaspur Corporation Bribery : 10 हजार की रिश्वत लेते निगम कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

Bilaspur Corporation Bribery छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी पर राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति से मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी पुष्टि की और ट्रैप की कार्रवाई की। नगर निगम में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Heritage Conservation : सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक व धार्मिक विरासत के संरक्षण की मांग, सरिता मल्होत्रा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

 

जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत (Bilaspur Corporation Bribery) मांगी। रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर एसीबी ने मामले की जांच शुरू की।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

 

यह भी पढ़ें : Balod Road Accident : बालोद के मरकाटोला घाट में खड़े वाहन को ट्रक ने घसीटा, छह की मौत, 7 घायल

 

शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और रिश्वत (Bilaspur Corporation Bribery) मांगे जाने की पुष्टि की। इसके बाद शुक्रवार को टीम ने नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम लेकर कर्मचारी के पास भेजा गया। जैसे ही कर्मचारी ने रकम ली, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IPS Promotion : 12 आइपीएस अफसरों की पदोन्नति और तबादले की तैयारी, 2013 बैच के चार बनेंगे डीआइजी

 

सामान्य सभा के दौरान पहुंची एसीबी टीम

जिस समय एसीबी (Bilaspur Corporation Bribery) की कार्रवाई हुई, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। निगम कार्यालय में एसीबी की टीम के पहुंचने और कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निगम परिसर में काफी देर तक कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। सामान्य सभा के बीच हुई इस कार्रवाई से निगम में रिश्वतखोरी का मामला चर्चा में आ गया।

 

यह भी पढ़ें : Water Harvesting Sarangarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने की मांग, सरिता मल्होत्रा ने डिप्टी सीएम अरुण साव को लिखा पत्र

 

Bilaspur Corporation Bribery कर्मचारी से पूछताछ जारी

एसीबी की टीम ने कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रैप कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Youth Employment : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता और रोजगार की मांग, सीएम साय को पत्र

Back to top button