Weather Update Chhattisgarh : मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, तेज हवा और बूंदाबांदी से किसान चिंतित
Weather Update Chhattisgarh मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी और तेज व सर्द हवाएं चलती रहीं।
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मौसम (Weather Update Chhattisgarh) में यह बदलाव आया है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बाद कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बादल और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal : सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी देने की तैयारी
Weather Update Chhattisgarh धान की फसल नाजुक दौर में
इस समय क्षेत्र में अधिकांश धान की फसल कंसा और गभोट अवस्था में है। वहीं कुछ अगेती हरुना किस्म के धान में बालियां निकलना शुरू हो गई हैं। ऐसे समय मौसम में अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल (Weather Update Chhattisgarh) के इस दौर में तेज हवा चलने से फसल के गिरने की आशंका रहती है।
किसानों के अनुसार गभोट अवस्था वाली धान की फसल में तेज हवा से पौधे गिर सकते हैं। इससे बालियों में दाना नहीं बनने का खतरा रहता है। वहीं हरुना किस्म में निकल रही बालियों को भी तेज हवा और बूंदाबांदी से नुकसान की आशंका है।
यह भी पढ़ें : Honda QC3 Electric Scooter : 145 KM रेंज और 32 लीटर स्टोरेज, होंडा का नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच
Weather Update Chhattisgarh बदली से कीट-रोग का डर
लगातार आसमान में बादल छाए रहने से किसानों को धान की फसल में माहू और अन्य कीट-रोग लगने का डर भी सता रहा है। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक बदली की स्थिति बनी रही तो फसल पर इसका असर पड़ सकता है। इस समय खेतों में खड़ी फसल को अनुकूल मौसम की जरूरत है। किसानों के मुताबिक मौसम साफ नहीं हुआ और तेज हवा तथा बूंदाबांदी का दौर जारी रहा तो धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। मौसम में बदलाव (Weather Update Chhattisgarh) को देखते हुए किसान लगातार खेतों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Youth Employment : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता और रोजगार की मांग, सीएम साय को पत्र
Weather Update Chhattisgarh दो-तीन दिन अहम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में किसानों की नजर मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मौसम साफ होता है तो फसल को राहत मिलेगी। वहीं तेज हवा और बूंदाबांदी जारी रहने पर नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana : 1,000 की मदद अब नाकाफी, महतारी वंदन में 2,500 देने की मांग, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने CM को लिखा पत्र
Weather Update Chhattisgarh किसानों की बढ़ी चिंता
धान की फसल इस समय जिस अवस्था में है, उसमें मौसम का बदलाव किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खासकर गभोट अवस्था वाली फसल और हरुना किस्म में निकल रही बालियों को लेकर किसान ज्यादा चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि मौसम साफ रहना फसल के लिए जरूरी है। फिलहाल क्षेत्र में बादल और बूंदाबांदी का दौर जारी है। अगले कुछ दिनों का मौसम (Weather Update Chhattisgarh) धान की फसल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान अब मौसम साफ होने और तेज हवाओं का दौर थमने का इंतजार कर रहे हैं।












One Comment