कारोबार

TVS Jupiter Price : 61 किमी का माइलेज, 90 हजार से कम कीमत में नया जुपिटर लॉन्च

टीवीएस ने 110 सीसी जुपिटर का नया डुअल टोन स्पेक्ट्रल वर्जन बाजार में उतारा है। इसमें नई सीट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टेड तकनीक और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 89,825 रुपये एक्स-शोरूम है।

TVS Jupiter Price टीवीएस मोटर ने अपने लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर का नया वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने टीवीएस जुपिटर की कीमत 89,825 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू की है। नया जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज में पेश किया गया है। इसमें 110 सीसी इंजन के साथ कई नए फीचर जोड़े गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

यह भी पढ़ें…Naughata Road Protest : फ्लाईऐश वाहनों से सड़क जर्जर, नौघटा में ग्रामीणों का चक्काजाम

डुअल टोन रंग में आया नया जुपिटर

नए जुपिटर को स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर डुअल टोन रंगों में पेश किया गया है। कंपनी ने दोनों रंगों में कलर शिफ्टिंग फिनिश दी है। इसके साथ इनर पैनल, नई सीट फिनिश और आंशिक क्रोम मिरर भी मिलते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

नए मॉडल के डिजाइन में बदलाव के साथ जुपिटर 110 की कीमत (TVS Jupiter Price) को 90 हजार रुपये से कम रखा गया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी विकल्प बनता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

यह भी पढ़ें…Sariya Police Action : मंगल भवन में जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए

सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर नया फीचर

नए जुपिटर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। यह इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया फीचर होने का कंपनी का दावा है। इसमें सामान्य तरीके से ब्लिंक होने के बजाय रोशनी क्रम से जलती है, जिससे स्कूटर को अलग लुक मिलता है।

स्कूटर में प्रीमियम लंबी सीट दी गई है। राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए बैक सपोर्ट भी मिलता है। नए जुपिटर की कीमत (TVS Jupiter Price) के हिसाब से कंपनी ने इसमें सुविधा और डिजाइन दोनों पर ध्यान दिया है।

यह भी पढ़ें…Dongargarh Leopard : रात में प्रज्ञागिरी पर घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल; दहशत में लोग

33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज

टीवीएस जुपिटर में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसमें दो हेलमेट रखने की सुविधा भी मिलती है।

स्कूटर (TVS Jupiter Price) में स्मार्ट कनेक्ट तकनीक दी गई है, जिससे नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें…Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

TVS Jupiter की डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज में 113.3 सीसी का इंजन मिलता है. (Photo: TVS Motor)

TVS Jupiter Price 61 किमी तक का माइलेज

नया जुपिटर 113.3 सीसी सिंगल सिलेंडर, चार-स्ट्रोक पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 7.9 एचपी की पावर और 9.8 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार स्कूटर 61 किमी प्रति लीटर माइलेज (TVS Jupiter Price) तक दे सकता है।

जुपिटर टीवीएस के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में शामिल है। जुलाई में कंपनी ने इसकी 1,48,595 इकाइयां बेची थीं। नए डुअल टोन वर्जन के साथ कंपनी को इसकी बिक्री में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…Devdutt Padikkal Century : गाल के बाद कोलंबो में भी छाया पडिक्कल, लगातार दूसरा शतक जड़कर नंबर-3 पर ठोकी दावेदारी

89,825 रुपये से शुरू कीमत

टीवीएस जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज की शुरुआती कीमत 89,825 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। स्कूटर को स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर डुअल टोन रंगों में खरीदा जा सकता है। नए रंग, बेहतर सीट, कनेक्टेड सुविधाओं और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग के साथ कंपनी ने जुपिटर को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button