छत्तीसगढ़

Naughata Road Protest : फ्लाईऐश वाहनों से सड़क जर्जर, नौघटा में ग्रामीणों का चक्काजाम

दो माह के लिए भारी वाहनों पर रोक, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से भड़का आक्रोश

Naughata Road Protest फ्लाईऐश और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से जर्जर हुई सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। चक्काजाम प्रदर्शन (Naughata Road Protest) कर नौघटा के ग्रामीणों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और 30 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

यह भी पढ़ें…Sariya Police Action : मंगल भवन में जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए

ओवरलोड वाहनों से सड़क की हालत खराब

कटंगपाली से नौघटा गांव जाने वाली सड़क पर फ्लाईऐश और क्रशर उद्योगों में चलने वाले भारी वाहनों की 24 घंटे आवाजाही से सड़क बदहाल हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क का डामर और गिट्टी उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बारिश में कीचड़ जमा हो रहा है। उड़ती धूल से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लंबे समय से शिकायत के बावजूद सड़क की स्थिति नहीं सुधरने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

नौघटा में सड़क पर उतरे ग्रामीण

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नौघटा में प्रदर्शन (Naughata Road Protest) शुरू हुआ। ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। सूचना मिलने पर सरिया थाना प्रभारी एनएल राठिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोपहर करीब 11.45 बजे सरिया तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राज और सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा भी पहुंचे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के सब इंजीनियर ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की स्थिति देखकर ठेका कर्मियों को भी मौके पर बुलाया। ठेका कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहने पर सड़क की मरम्मत करना संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें…Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

30 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर रोक

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध (Naughata Road Protest) लगाया गया है। नौघटा पहुंच मार्ग पर 30 अक्टूबर तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिबंध की अवधि में सड़क की मरम्मत का काम पूरा कराया जाए।

अधिकारियों को 500 मीटर पैदल चलना पड़ा

ग्रामीणों की समस्या देखने पहुंचे अधिकारियों को भी सड़क की बदहाली का सामना करना पड़ा। खराब सड़क के कारण उन्हें अपनी कार छोड़कर 500 मीटर से अधिक पैदल चलना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की स्थिति दिखाई और बताया कि इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करना पड़ता है।

12 अगस्त को जनदर्शन में की थी शिकायत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नौघटा के ग्रामीणों ने 12 अगस्त को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर सड़क की बदहाली और फ्लाईऐश वाहनों की आवाजाही की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने सड़क पर चक्काजाम (Naughata Road Protest) कर दिया।

प्रदर्शन में पूर्व सरपंच व भाजपाई गजपति डनसेना, मधुसूदन पटेल, दिलेश्वर पटेल, समका सिदार, अनिल सिदार, आनंद राणा, गौतम निषाद और पूर्व सरपंच जोतराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…Mahtari Vandan 31st Installment : प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

क्रशर और फ्लाईऐश संचालकों से चर्चा

सरिया तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राज ने बताया कि सड़क की मरम्मत के दौरान दो माह के लिए इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत का मामला होने के कारण खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। क्रशर संचालकों और फ्लाईऐश डंप करने वालों से भी चर्चा की गई।

अब भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी और आवागमन की समस्या दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button