Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव, 21 अगस्त तक छग समेत कई राज्यों में भारी बारिश
Monsoon Alert बंगाल की खाड़ी से बने मौसमी सिस्टम के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने 15 से 21 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मानसून अलर्ट (Monsoon Alert) के तहत ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojna : 5 किलोवाट सोलर पैनल पर भी मिलेगी ₹78 हजार सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
17 अगस्त को ओडिशा और बंगाल में बेहद भारी बारिश
मौसम विभाग (Monsoon Alert) के अनुसार 17 अगस्त को उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।
दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Hyundai Car Discount : अगस्त में हुंडई कारों पर 85 हजार तक का फायदा, क्रेटा पर सबसे बड़ा आफर
छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी बारिश
15 से 21 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश (Monsoon Alert) का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Post Office TD Scheme : 4.5 लाख लगाइए, ब्याज से 2 लाख से ज्यादा कमाइए
Monsoon Alert 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश
पूर्वी राजस्थान के बाड़ी और धौलपुर में 14 सेंटीमीटर बारिश (Monsoon Alert) रिकॉर्ड की गई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गुलैर में 13 सेंटीमीटर बारिश हुई। उत्तराखंड के शामा और तेजम में 13-13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
ओडिशा के कंकड़ाहाड़ में 13 सेंटीमीटर और पश्चिम बंगाल के हल्दिया में 12 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे आने वाले दिनों में कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : Galle Test : गॉल में टीम इंडिया का गदर, पडिक्कल के 167 रन से श्रीलंका पस्त
दिल्ली-NCR में भी बादल और हल्की बारिश
दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। 16 से 18 अगस्त के बीच आसमान में बादल छाए रहने के साथ सुबह, शाम या रात में रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Bhopal-Raipur Expressway : सात घंटे में पूरा होगा रायपुर से भोपाल का सफर, 15 हजार करोड़ से बनेगा तेज रफ्तार कारिडोर
भारी बारिश से इन इलाकों में बढ़ सकता है खतरा
मानसून अलर्ट (Monsoon Alert) के दौरान तेज बारिश और हवाओं के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। छोटे पेड़ गिरने के साथ कच्चे मकानों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।
भारी बारिश (Monsoon Alert) वाले क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम की जानकारी लेते रहने की अपील की है। आंधी और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : GPM Job Fair : 280 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से स्नातक तक के युवाओं को मौका











