कृषि समाचार

Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग से 1.20 हेक्टेयर में छप्परफाड़ कमाई, महिला किसान ने टमाटर से कमाए 10 लाख

Tomato Farming खेती में नई तकनीक और सरकारी मदद का सही इस्तेमाल हो तो कम जमीन में भी बंपर कमाई की जा सकती है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन (National Horticulture Mission) से तकनीकी मदद लेकर एक महिला किसान ने टमाटर की खेती (Tomato Farming) को फायदे का सौदा बना दिया। आधुनिक तरीके अपनाकर उन्होंने एक सीजन में लाखों रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया है।

 

योजना की मदद से अपनाई आधुनिक तकनीक

राष्ट्रीय बागवानी मिशन (National Horticulture Mission) के माध्यम से किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीक और जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी का लाभ लेकर महिला किसान ने हाइब्रिड टमाटर की खेती (Tomato Farming) में ड्रिप यानी टपक सिंचाई (Drip Irrigation) और मल्चिंग (Mulching) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया। इससे पानी की बचत के साथ फसल की देखभाल भी आसान हुई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

यह भी पढ़ें : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव, 21 अगस्त तक छग समेत कई राज्यों में भारी बारिश

कोरबा के पतरापाली की किसान ने रचा कमाई का रिकॉर्ड

कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पतरापाली की महिला किसान श्रीमती राजश्री मार्को ने वर्ष 2024-25 में 1.20 हेक्टेयर क्षेत्र में हाइब्रिड टमाटर की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीक से की गई खेती में उन्हें एक सीजन में करीब 100 से 120 टन तक उच्च गुणवत्ता वाले टमाटर का उत्पादन मिला। उपज बेचकर उन्होंने करीब 8 से 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

 

ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत

खेत में टपक सिंचाई (Drip Irrigation) लगाने से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचा। जरूरत के अनुसार पानी और घुलनशील खाद देने से पौधों को बेहतर पोषण मिला। इससे पानी की बर्बादी कम हुई और फसल की बढ़वार भी बेहतर रही।

मल्चिंग ने घटाई खरपतवार और मजदूरी की परेशानी

मल्चिंग (Mulching) शीट के इस्तेमाल से खेत में खरपतवार का अंकुरण काफी हद तक नियंत्रित रहा। इससे निराई-गुड़ाई के लिए अतिरिक्त मजदूरी की जरूरत कम हुई। साथ ही मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रही, जिससे फसल को अनुकूल वातावरण मिला।

 

यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojna : 5 किलोवाट सोलर पैनल पर भी मिलेगी ₹78 हजार सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा

Tomato Farming सफलता बनी मिसाल

टमाटर की खेती (Tomato Farming) से मिली सफलता ने राजश्री मार्को का आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब वे खुद आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने के साथ आसपास के किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके खेत को देखने और तकनीक समझने के लिए क्षेत्र के किसान भी पहुंच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : Hyundai Car Discount : अगस्त में हुंडई कारों पर 85 हजार तक का फायदा, क्रेटा पर सबसे बड़ा आफर

 

दूसरे किसानों को भी मिल रही प्रेरणा

राजश्री मार्को की सफलता बताती है कि वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर कम जमीन में भी बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है। उद्यानिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय बागवानी मिशन (National Horticulture Mission) के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Post Office TD Scheme : 4.5 लाख लगाइए, ब्याज से 2 लाख से ज्यादा कमाइए

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button