बड़ी खबर

IPS SANTOSH SINGH : वरिष्ठ आईपीएस संतोष सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh News : रायपुर के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) और 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी (IPS SANTOSH SINGH) संतोष सिंह को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

वर्तमान में संतोष सिंह (IPS SANTOSH SINGH) पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। वे अपने कार्यकाल के दौरान तकनीकी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें सीआईएसएफ में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम कार्यों की निगरानी करेंगे।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की बात IPS SANTOSH SINGH

संतोष सिंह (IPS SANTOSH SINGH) इससे पहले रायपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें की गई थीं। पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ अब केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था को भी मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button