कारोबार

Tata Harrier EV : कल भारत में लॉन्च होगी टाटा की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कितनी मिलेगी रेंज और कीमत

Tata Motors 3 जून को Harrier EV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें 500KM तक की रेंज, डुअल मोटर AWD, ADAS, 12.3 इंच टचस्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। जानें कीमत और सभी खूबियां।

Tata Harrier EV launch Date : देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय SUV हैरियर (Tata Harrier EV) को अब इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Tata Harrier EV को 3 जून 2025 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

यह टाटा की अब तक की सबसे प्रीमियम और पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है, जिसे पहली बार 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया गया था। इसके बाद पुणे में हुए Tata.ev Day इवेंट में भी इस इलेक्ट्रिक SUV ने टेस्ट ट्रैक पर अपना प्रदर्शन दिखाया था।

कीमत और सेगमेंट की बात करें तो, Harrier EV की संभावित कीमत ₹25 लाख से ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। यह SUV टाटा की ICE यानी पेट्रोल/डीजल वैरिएंट वाली Harrier से कहीं ज्यादा मॉडर्न, अग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक लुक में नजर आती है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्रीमियम डिजाइन और टेक्नोलॉजी से लैस होगी Harrier EV

Harrier EV को Tata के नए Acti.ev (Gen 2) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो मौजूदा D8 प्लेटफॉर्म का इलेक्ट्रिक वर्जन है। डिजाइन की बात करें तो इसका अधिकांश बाहरी व आंतरिक स्टाइलिंग ICE मॉडल से मिलती है, लेकिन EV वर्जन में इसमें कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

SUV के फ्रंट में वर्टिकल LED हेडलाइट्स और DRLs, रियर में कनेक्टेड लाइट बार, और बंपर पर वर्टिकल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं।

फीचर्स और केबिन टेक्नोलॉजी (Tata Harrier EV)

Harrier EV में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स इसे इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। इसमें मिलेगा:

पैनोरमिक सनरूफ

12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto सपोर्ट के साथ)

10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट पर मेमोरी फंक्शन, और पैसेंजर सीट पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट

JBL का 10-स्पीकर साउंड सिस्टम

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ADAS पैकेज, ABS, ESC, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे।

पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस (Tata Harrier EV)

Harrier EV में डुअल मोटर सेटअप मिलेगा, जो इसे AWD (All Wheel Drive) क्षमता प्रदान करता है। इसकी मोटर लगभग 500Nm तक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसमें संभावित रूप से 55kWh से 60kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिससे यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। यह रेंज Harrier EV को न केवल शहरों में बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी एक आदर्श इलेक्ट्रिक SUV बना सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button