Tag: raipur

  • Kisan Mitan : किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, हर बूथ पर बनेंगे 10 किसान मितान; तैयार होंगे 2.70 लाख कार्यकर्ता

    Kisan Mitan : किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, हर बूथ पर बनेंगे 10 किसान मितान; तैयार होंगे 2.70 लाख कार्यकर्ता

    Kisan Mitan किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने और गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने के लिए भाजपा अब प्रदेशभर में किसान मितान (Kisan Mitan) तैयार करेगी। प्रदेश के 27 हजार बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह करीब 2.70 लाख किसान मितान तैयार किए जाएंगे। सोमवार को भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जनवरी तक किसान मितान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    बूथ स्तर पर किसानों से जुड़ेंगे किसान मितान

    भाजपा द्वारा बनाए जाने वाले किसान मितान (Kisan Mitan) गांव और बूथ स्तर पर किसानों से सीधा संपर्क करेंगे। वे किसानों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी संगठन तक पहुंचाएंगे।

    इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसान मितानों को दी जाएगी। पार्टी का मानना है कि बूथ स्तर पर किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने से उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

     

    यह भी पढ़ें : Water Conservation Raigarh : ढलानों पर बनेंगे 16,873 ट्रेंच, 52.55 लाख रुपये होंगे खर्च; संवरेंगे खेत और गांव

    जनवरी तक नियुक्ति का लक्ष्य, इसके बाद होगा किसान सम्मेलन

    भाजपा ने जनवरी तक सभी बूथों पर किसान मितान (Kisan Mitan) तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद पार्टी की ओर से वृहद किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

    किसान मितानों के जरिए पार्टी गांवों में किसानों के बीच अपनी गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी में है। बूथ स्तर पर 10 किसान मितान की नियुक्ति से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन का किसान नेटवर्क तैयार होगा।

     

    किसानों की सुविधा के लिए खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

    बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की सुविधा को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 354 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। इससे किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से जुड़े कार्यों को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

     

    यह भी पढ़ें : Sarangarh Police : 19 बदमाशों की परेड, दोबारा अपराध किया तो सख्त कार्रवाई

     

    Kisan Mitan बैठक में मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री रहे मौजूद

    भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मौजूद रहे। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े नेताओं ने किसानों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक में किसान मितान (Kisan Mitan) के माध्यम से बूथ स्तर तक किसानों से संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर भी निर्णय लिया गया।

     

    यह भी पढ़ें : September Holiday 2026 : सितंबर में जमकर मिलेंगी छुट्टियां, 4 और 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर; देखें पूरी लिस्ट

     

     

  • CG Transfer Breaking : IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले कई जिलों के सीईओ और अपर कलेक्टर

    CG Transfer Breaking : IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले कई जिलों के सीईओ और अपर कलेक्टर

    CG Transfer Breaking राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादले के बाद जिला पंचायतों के सीईओ, अपर कलेक्टर और मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

    उज्ज्वल पोरवाल बने जिला पंचायत सीईओ

    आदेश (CG Transfer Breaking) के अनुसार उज्ज्वल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सीईओ पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नारायणपुर जिला पंचायत को मिला नया सीईओ

    विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) के सीईओ पद से स्थानांतरित कर सीईओ जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल (CG Transfer Breaking) के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

    डॉ. ऋतु वर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

    डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर यथावत रखा गया है। इसके साथ ही उन्हें परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का अतिरिक्त प्रभार (CG Transfer Breaking) सौंपा गया है।

    हेमंत सत्यपाल को मेडिकल कॉर्पोरेशन में जिम्मेदारी

    हेमंत कुमार सत्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहायक महाप्रबंधक पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।

    सूरजपुर में नयनतारा सिंह तोमर अपर कलेक्टर

    नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा के पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर बनाया गया है। इससे सूरजपुर जिला प्रशासन में भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारी तय हुई है।

    मनीष मिश्रा मंत्रालय भेजे गए

    वर्तमान में अपर कलेक्टर रायपुर के पद पर पदस्थ मनीष मिश्रा का भी तबादला किया गया है। उन्हें रायपुर से स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

    सात अधिकारियों की नई पदस्थापना CG Transfer Breaking

    सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद सातों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं

    उज्ज्वल पोरवाल सीईओ, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
    अभिषेक कुमार गुप्ता उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग
    विनय कुमार अग्रवाल सीईओ, जिला पंचायत नारायणपुर
    डॉ. ऋतु वर्मा उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, CGPSC
    हेमंत कुमार सत्यपाल महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    नयनतारा सिंह तोमर अपर कलेक्टर, सूरजपुर
    मनीष मिश्रा उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर

     

     

  • Chhattisgarh Freedom Fighters : छत्तीसगढ़ सरकार का नया ऐलान, अब जेल के संघर्ष का मिलेगा हर माह 25 हजार का सम्मान

    Chhattisgarh Freedom Fighters : छत्तीसगढ़ सरकार का नया ऐलान, अब जेल के संघर्ष का मिलेगा हर माह 25 हजार का सम्मान

    Chhattisgarh News : राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले (Chhattisgarh Freedom Fighters) लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसके तहत लोकतंत्र सेनानियों को अब हर माह आठ हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की सम्मान निधि दी जाएगी। प्रस्तावित नियमों के अनुसार, सम्मान राशि को कारावास की अवधि के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसके अनुसार, एक माह से कम अवधि पर आठ हजार रुपये प्रति माह, एक माह से पांच माह तक 15 हजार रुपये और पांच माह या उससे अधिक समय जेल में बिताने पर 25 हजार रुपये प्रति माह की राशि निर्धारित की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के उपरांत उनके पति या पत्नी को इस निर्धारित सम्मान राशि की आधी रकम आजीवन प्राप्त होगी।

    चिकित्सा और राजकीय सम्मान भी मिलेगा Chhattisgarh Freedom Fighters

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (Chhattisgarh Freedom Fighters) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान ही विशेष दर्जा देने का निर्णय लिया है। उन्हें निश्शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, दुखद स्थिति में किसी सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मनोनीत द्वितीय श्रेणी का अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। इसके अतिरिक्त, परिवार को अंत्येष्टि के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

    पात्रता और आवेदन प्रक्रिया Chhattisgarh Freedom Fighters

    यह सम्मान निधि केवल उन व्यक्तियों के लिए है, जो मीसा या डीआइआर कानून के तहत राजनीतिक या सामाजिक कारणों से जेल में निरुद्ध रहे थे। आपराधिक या असामाजिक रिकार्ड वाले व्यक्ति इस लाभ के पात्र नहीं होंगे। पात्र व्यक्तियों को अधिसूचना जारी होने के 90 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जेल अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। चयन की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

    गलत जानकारी पर होगी वसूली Chhattisgarh Freedom Fighters

    यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी देकर राशि प्राप्त करता है, तो उससे पूरी राशि भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल की जाएगी। साथ ही, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सम्मान निधि तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। सरकार ने इस प्रारूप पर आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं, जिन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) को भेजा जा सकता है।

  • National Archery Academy : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    National Archery Academy : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ खेल (National Archery Academy) के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। नवा रायपुर अटल नगर में अब राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है, जिससे राज्य के साथ-साथ देशभर के उभरते तीरंदाजों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।

    90 वर्षों की लीज पर खेल विभाग को दी जाएगी जमीन (National Archery Academy)

    उल्लेखनीय है कि यह भूमि 90 वर्षों की लीज पर खेल विभाग को सौंपी जाएगी। अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा।

    प्रस्तावित अकादमी (National Archery Academy) में आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अकादमी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायक होगी।

    इस पहल से नवा रायपुर न केवल खेलों का हब बनेगा, बल्कि यह देशभर के प्रतिभाशाली तीरंदाजों के लिए प्रशिक्षण और प्रगति का एक केंद्र बनेगा। यह कदम छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा।