क्राइम

Surguja Lightning Strike : पेड़ के नीचे खड़े 4 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत

आकाशीय बिजली (Surguja Lightning Strike) गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बारिश के दौरान चारों बच्चे सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सभी उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

 

ये भी पढ़ें : Battery Businessman Suicide Case  :  बैटरी कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर खुद लगा ली फांसी 

 

यह हादसा (Surguja Lightning Strike) सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नागम बांसपारा में हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम संदीप नगेसिया (11), रोशन पनिका (12), प्रभु राम नगेसिया (12) और दिनेश नगेसिया (11) घर से खेलने निकले थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर चारों बच्चे सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से संदीप और रोशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सगे भाई प्रभु राम और दिनेश गंभीर रूप से झुलस गए।

 

ये भी पढ़ें : CG Pensioners News : छत्तीसगढ़ के 4.50 लाख पेंशनरों की बड़ी बाधा दूर, सरकार ने खत्म की 26 साल पुरानी ये व्यवस्था

 

दो बच्चों की मौत, दो भाई अस्पताल में भर्ती

घटना (Surguja Lightning Strike) के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए धौरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें : SIMS Bilaspur : सिम्स में डाक्टरों का कमाल, 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से निकाला सिक्का

 

Surguja Lightning Strike पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम डुमरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस वर्ष लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा खुले स्थानों पर जाने से बचें।

 

ये भी पढ़ें : Honey Bear Video : शहद के लालच में ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया भालू

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button