Tag: pbks vs rcb dream11 team

  • PBKS vs RCB  : आरसीबी ने जीता टॉस… पंजाब किंग्स की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग 11

    PBKS vs RCB : आरसीबी ने जीता टॉस… पंजाब किंग्स की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग 11

    PBKS vs RCB IPL 2025 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-37 में आज पंजाब किंग्स (PBKS vs RCB) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हो रहा है। यह मैच मु्ल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

    इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB)  और पंजाब किंग्स ने अब तक सात-सात मैच खेले हैं, जिसमें पंजाब ने पांच मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं। 18 अप्रैल को भी इन दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मैच हुआ था, जिसमें पंजाब ने जीत हासिल की थी।

    इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB)  ने अपनी टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए। खराब फॉर्म में चल रहे इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह कैरेबियन ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को टीम में शामिल किया गया।

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11 : फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

     

    पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी PBKS vs RCB

    इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। इस प्रकार, दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है।

     

  • RCB vs PBKS : KKR के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स ने रौंदा, आरसीबी ने घर में लगाई हार की हैट्रिक

    RCB vs PBKS : KKR के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स ने रौंदा, आरसीबी ने घर में लगाई हार की हैट्रिक

    RCB vs PBKS IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच ( RCB vs PBKS) नंबर-34 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ। यह मैच 18 अप्रैल (शुक्रवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 14 ओवरों में 96 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

    इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB vs PBKS) को सात मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स ने इसी संख्या में अपनी पांचवीं जीत हासिल की है। गौर करने वाली बात यह है कि आरसीबी ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी बार हार का सामना किया है, यानी उन्होंने अपने घर पर हार की हैट्रिक बना ली है।

    पंजाब किंग्स ( RCB vs PBKS) की टारगेट का पीछा करते समय शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियांश आर्य और ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में उतरे प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर सके। प्रभसिमरन 13 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के हाथों आउट हुए, जबकि प्रियांश को 16 रनों पर जोश हेजलवुड ने चलता किया। प्रियांश के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था। इसके बाद श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस ने मिलकर पंजाब का स्कोर 50 के पार पहुंचाया।

    जोश हेजलवुड ने 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस को आउट करके पंजाब किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 53 रन कर दिया। श्रेयस ने 7 रन और इंगलिस ने 14 रन बनाए। इसके बाद नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के बीच 28 रनों की साझेदारी हुई, जिसने पंजाब को जीत के करीब पहुंचाया।

    हालांकि, शशांक केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए, उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। इसके बाद नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। नेहाल वढेरा ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए, जबकि स्टोइनिस 7 रन पर नाबाद लौटे।

     

    डेविड ने अर्धशतक बनाकर आरसीबी की लाज बचाई ( RCB vs PBKS)

    बारिश के कारण मैच को 14-14 ओवरों का कर दिया गया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और उसने पावरप्ले के पहले चार ओवरों में ही 3 विकेट खो दिए।

    पहले फिल साल्ट चार रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद दूसरे ओपनर विराट कोहली भी केवल 1 रन बनाकर चलते बने। दोनों को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आउट किया। चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने लियाम लिविंगस्टोन (4 रन) को भी चलता कर दिया।

    आरसीबी ( RCB vs PBKS) के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। इसी क्रम में जितेश शर्मा (2 रन) और क्रुणाल पंड्या (1 रन) भी सस्ते में आउट हो गए। जितेश को युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया, जबकि क्रुणाल को मार्को जानसेन ने आउट किया। कप्तान रजत पाटीदार ने सेट होने के बाद चहल की गेंद पर विकेट गंवाया। पाटीदार ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 23 रन बनाए। पाटीदार के आउट होने के समय आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 41 रन था।

    मनोज भंडागे ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में मैदान में उतरे, लेकिन अपने आईपीएल डेब्यू में केवल 1 रन बना सके। उन्हें मार्को जानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार के बीच आठवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। भुवनेश्वर (8 रन) को स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने आउट किया, और फिर हरप्रीत ने यश दयाल को भी पवेलियन भेज दिया, जो बिना कोई रन बनाए लौटे।

    इसके बाद, टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को ऑलआउट होने से बचाया। डेविड ने 26 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर (14वें ओवर) में हरप्रीत बराड़ की जमकर धुनाई की, जिसमें 21 रन बने। पंजाब किंग्स ( RCB vs PBKS) की ओर से मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बराड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।