Tag: news

  • New Smart Industrial Parks : छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का हॉटस्पॉट, जल्द शुरू होंगे चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क

    New Smart Industrial Parks : छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का हॉटस्पॉट, जल्द शुरू होंगे चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (New Smart Industrial Parks) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आज उद्योग भवन, रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को अब तक 4.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश (New Smart Industrial Parks) प्रस्ताव मिल चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की घोषणा की। इन परियोजनाओं पर कुल 445 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम पटेवा, राजनांदगांव (322 एकड़) – 350 करोड़

    स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम बिजेतला, राजनांदगांव (50 एकड़) – 25 करोड़

    रेडीमेड गारमेंट पार्क, नवा रायपुर (20 एकड़) – 30 करोड़

    फर्नीचर क्लस्टर, नवा रायपुर (30 एकड़) – 40 करोड़

    ये सेक्टर आधारित औद्योगिक पार्क (New Smart Industrial Parks) एक ही परिसर में उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। राज्य की नई औद्योगिक नीति और खनिज, जल व ऊर्जा संसाधनों की प्रचुरता से प्रदेश को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक व उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Bilaigarh Panchayat : पंचायत की लापरवाही बनी विकास में बाधा, नवनिर्वाचित सरपंच अब तक वित्तीय प्रभार से वंचित!

    Bilaigarh Panchayat : पंचायत की लापरवाही बनी विकास में बाधा, नवनिर्वाचित सरपंच अब तक वित्तीय प्रभार से वंचित!

    Baramkela News : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ “अ” (Bilaigarh Panchayat) में पंचायत व्यवस्था की लापरवाही के कारण नवनिर्वाचित सरपंच भुवन पटेल को अब तक वित्तीय प्रभार नहीं मिला है, जिससे पंचायत के कार्यों पर असर पड़ रहा है। पिछली पंचायत की अव्यवस्था और जिम्मेदारों की निष्क्रियता अब नई पंचायत के कामकाज पर भारी पड़ रही है।

    सरपंच (Bilaigarh Panchayat) भुवन पटेल का कहना है कि शपथ ग्रहण के एक माह बाद भी उन्हें कार्य का अधिकार नहीं मिला है। इसके लिए वे बार-बार जनपद पंचायत बरमकेला के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभार मिलने में सबसे बड़ी बाधा तत्कालीन सरपंच मंजूलता सारथी और पंचायत सचिव महेंद्र लहरे की लापरवाही रही। समय रहते हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, जिससे अब नई पंचायत के कार्य अटक गए हैं।

    हड़ताल ने बिगाड़ी स्थिति (Bilaigarh Panchayat)

    3 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सचिव की अनुपस्थिति ने काम में रोड़ा डाला। अब 17 मार्च से शुरू हुई पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कार्यभार देने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। अधिकारी भी इस स्थिति से असमंजस में हैं और कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है।

    प्रभावित हो रहे ग्रामीणों के जरूरी कार्य (Bilaigarh Panchayat)

    गांव के लोगों को राशन कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कामों के लिए सरपंच और सचिव की तलाश है, लेकिन दोनों की सक्रिय भूमिका न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सरपंच पटेल पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं स्वयं के खर्च पर करा रहे हैं, जिससे उनकी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश तो दिख रही है, परंतु संसाधनों की कमी उन्हें सीमित कर रही है।

    अधिकारियों का आश्वासन

    इस संबंध में जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ अजय पटेल ने कहा, “सरपंच को कार्य प्रभार नहीं मिला है। इसके लिए वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षक व करारोपण अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि जल्द से जल्द प्रभार सौंपा जाए।”