छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Ekta Agro Rice Mill : एकता एग्रो राईस मिल में खाद्य विभाग का छापा, लाखों रुपये का 372 क्विंटल धान जब्त

Food Department Action : बलौदाबाजार जिले के एकता एग्रो राईस मिल से खाद्य विभाग ने 372.34 क्विंटल अधिक धान जब्त किया। यह कार्रवाई सुशासन तिहार के तहत की गई, जिसमें मिल मालिक अनंत शर्मा से अतिरिक्त धान के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धान जब्त कर लिया गया।

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में खाद्य विभाग ने एकता एग्रो राईस मिल (Ekta Agro Rice Mill) से 372.34 क्विंटल अधिक धान जब्त किया है। यह कार्रवाई सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के दौरान की गई।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खिलोरा में स्थित एकता राईस मिल के संचालन के सम्बन्ध में खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच शुरू की गई, जिसमें राईस मिल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र और खाद्य विभाग से अनुमति पत्र सही पाए गए।

हालांकि, जांच के दौरान जब मिल (Ekta Agro Rice Mill) में संग्रहित धान और चावल का भौतिक सत्यापन किया गया, तो यह पाया गया कि राईस मिल ने 372.34 क्विंटल अधिक धान उठा रखा था। भौतिक सत्यापन के समय 21,803.18 क्विंटल धान और 394 क्विंटल चावल पाया गया, जबकि 31,805.48 क्विंटल धान उठाया गया था, जिसमें 6,653.66 क्विंटल चावल एफसीआई में जमा किया गया था।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

(Ekta Agro Rice Mill) मिल के मालिक अनंत शर्मा से जब इस अतिरिक्त धान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद, अतिरिक्त धान को जब्त कर लिया गया और मिल मालिक को आगामी आदेश तक यह धान सुपुर्दगी में दिया गया। खाद्य विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में सरकारी धान के दुरुपयोग को रोकने की कोशिश की है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button