Tag: Korba

  • Bango Dam Flood Alert  :  कभी भी खुल सकते हैं बांगो डेम के गेट, हसदेव-महानदी किनारे 4 जिलों में बढ़ेगा जलस्तर

    Bango Dam Flood Alert  :  कभी भी खुल सकते हैं बांगो डेम के गेट, हसदेव-महानदी किनारे 4 जिलों में बढ़ेगा जलस्तर

    Bango Dam Flood Alert लगातार हो रही बारिश के कारण कोरबा स्थित मिनीमाता बांगो जलाशय में जलभराव तेजी से बढ़ रहा है। जलाशय 89.55 प्रतिशत भर चुका है। ऐसे में कभी भी बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। इसे देखते हुए नदी किनारे बसे इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

     

    यह भी पढ़ें :  UPI Payment Rules News : फोन पे और गूगल पे से 2 हजार से अधिक का भुगतान करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जानें किस पर लगेगा चार्ज और किसे मिलेगी राहत

    बांगो डेम में 89.55 प्रतिशत पानी

    मिनीमाता बांगो जलाशय (Bango Dam Flood Alert) के कार्यपालन अभियंता एसके भारती ने बताया कि 8 अगस्त की स्थिति में जलाशय 89.55 प्रतिशत भर चुका है। जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। आवश्यकता पड़ने पर माचाडोली स्थित मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें : Lailunga Double Murder Case -लैलूंगा के ग्राम छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

     

    सरिया क्षेत्र में भी बढ़ सकती है परेशानी

    कोरबा जिले में स्थित बांगो बांध (Bango Dam Flood Alert) से पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी का जलस्तर चांपा के बाद बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हसदेव नदी के महानदी में संगम के चलते शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया क्षेत्र में भी महानदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

     

    यह भी पढ़ें : CG Teacher Eligibility Test News : 75 हजार शिक्षकों पर टीईटी का संकट, इतने दिनों में पास करना जरूरी

     

    इस संभावित स्थिति को देखते हुए जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नदी किनारे बसे गांवों (Bango Dam Flood Alert) में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

     

    यह भी पढ़ें : Dharamjaigarh Jangali Hathi : आबादी में घुसा हाथी, बुजुर्ग को कुचलकर उतारा मौत के घाट

     

    4 जिलों में बढ़ाया गया अलर्ट

    जलस्तर (Bango Dam Flood Alert) बढ़ने की आशंका को देखते हुए कोरबा सहित जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जल संसाधन विभाग की ओर से मिरोनी, साराडीह और कलमा बैराज क्षेत्र में पानी के स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

     

    यह भी पढ़ें : Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

     

    नदी किनारे नहीं जाने की अपील Bango Dam Flood Alert

    प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी और जलाशय के आसपास जाने से बचने तथा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

     

    यह भी पढ़ें : Baramkela Rangadih Road News  :  3 किमी का कच्चा रास्ता बदहाल, बारिश में फंसे रंगाडीह के ग्रामीण

     

    इन इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर

    बांगो डेम (Bango Dam Flood Alert) से पानी छोड़े जाने पर हसदेव और महानदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर चांपा से लेकर शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया क्षेत्र तक दिखाई दे सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।

     

     

  • Chhattisgarh Freedom Fighters : छत्तीसगढ़ सरकार का नया ऐलान, अब जेल के संघर्ष का मिलेगा हर माह 25 हजार का सम्मान

    Chhattisgarh Freedom Fighters : छत्तीसगढ़ सरकार का नया ऐलान, अब जेल के संघर्ष का मिलेगा हर माह 25 हजार का सम्मान

    Chhattisgarh News : राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले (Chhattisgarh Freedom Fighters) लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसके तहत लोकतंत्र सेनानियों को अब हर माह आठ हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की सम्मान निधि दी जाएगी। प्रस्तावित नियमों के अनुसार, सम्मान राशि को कारावास की अवधि के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसके अनुसार, एक माह से कम अवधि पर आठ हजार रुपये प्रति माह, एक माह से पांच माह तक 15 हजार रुपये और पांच माह या उससे अधिक समय जेल में बिताने पर 25 हजार रुपये प्रति माह की राशि निर्धारित की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के उपरांत उनके पति या पत्नी को इस निर्धारित सम्मान राशि की आधी रकम आजीवन प्राप्त होगी।

    चिकित्सा और राजकीय सम्मान भी मिलेगा Chhattisgarh Freedom Fighters

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (Chhattisgarh Freedom Fighters) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान ही विशेष दर्जा देने का निर्णय लिया है। उन्हें निश्शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, दुखद स्थिति में किसी सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मनोनीत द्वितीय श्रेणी का अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। इसके अतिरिक्त, परिवार को अंत्येष्टि के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

    पात्रता और आवेदन प्रक्रिया Chhattisgarh Freedom Fighters

    यह सम्मान निधि केवल उन व्यक्तियों के लिए है, जो मीसा या डीआइआर कानून के तहत राजनीतिक या सामाजिक कारणों से जेल में निरुद्ध रहे थे। आपराधिक या असामाजिक रिकार्ड वाले व्यक्ति इस लाभ के पात्र नहीं होंगे। पात्र व्यक्तियों को अधिसूचना जारी होने के 90 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जेल अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। चयन की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

    गलत जानकारी पर होगी वसूली Chhattisgarh Freedom Fighters

    यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी देकर राशि प्राप्त करता है, तो उससे पूरी राशि भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल की जाएगी। साथ ही, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सम्मान निधि तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। सरकार ने इस प्रारूप पर आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं, जिन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) को भेजा जा सकता है।