खेल

Abhishek Sharma News : ‘0’ की हैट्रिक बनाने वाले अभिषेक शर्मा का लौटेगा फॉर्म, अगले मैच में लगाएंगे रनों की झड़ी….!

T20 World Cup 2026 : स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma News) का फॉर्म में न होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वह वर्ल्डकप में अब तक 3 मैच खेले हैं, सभी में वे बिना खाता खोले आउट हुए हैं। सुपर-8 मुकाबलों में यह भारतीय टीम को जीत हासिल करनी है तो अभिषेक का अपने रंग में लौटना बेहद आवश्यक है। अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अभिषेक को गुरुमंत्र देते हुए बताया कि कैसे वह खराब फॉर्म से अपना पीछा छुड़ा सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

Abhishek Sharma News को लेकर क्या बोले गावस्कर

सुनील गावस्कर ने सबसे पहले तो यह कहा कि अभिषेक (Abhishek Sharma News) के लिए फैंस की उम्मीदें सबसे बड़ा बोझ बन गई हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको शुरुआत में बड़े शॉट्स लगाने का न सोचकर अपनी पारी को कैसे बनाया जाए, ये सोचना चाहिए। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, “अभिषेक अच्छे हैं, लेकिन उम्मीदें उनके लिए बोझ बन रही हैं। अगर वह यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते, तो कुछ अलग ही होता। अब छक्के लगाने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने का दबाव दिखने लगा है।”

क्रीज पर वक्त बिताना बेहद जरूरी

गावस्कर ने आगे कहा कि अभिषेक (Abhishek Sharma News) को क्रीज पर वक्त बिताने की जरूरत है। वह पारी की पहली गेंद पर छक्का या बाउंड्री लगाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अगर बड़ा शॉट आता है, तो ठीक है। लेकिन उन्हें एक्रॉस द लाइन शॉट नहीं खेलना चाहिए। सिंगल लीजिए और खाता खोलिए। यहां तक 4 डॉट बॉल से भी फर्क नहीं पड़ता। वह बाद में उनका हिसाब बराबर कर सकता है। उन्हें शुरुआत में स्मार्ट खेलने की जरूर है। एक या दो ओवर सेटल होने के लिए खेलिए और फिर अपना नेचुरल गेम खेलिए।” उन्होंने अभिषेक को सलाह देते हुए कहा कि पहले अपना खाता खोलिए। हर बैटर पहला रन बनाना चाहता है। एक बार वो ऐसा कर ले तो फिर सारी चीजें अपनी जगह पर होती हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button