बड़ी खबर

Parcha Wale Baba : मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ के ‘पर्चा वाले बाबा’ की खास मुलाकात…!

Sarangarh News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले (Parcha Wale Baba) के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने सोमवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकातें होती रहीं, लेकिन एक मुलाकात ऐसी भी हुई जिसने आम जनता और राजनीतिक गलियारों में अलग ही चर्चा छेड़ दी।

यह मुलाकात थी पंडित अजय उपाध्याय से, जो (पर्चा वाले बाबा) के नाम से प्रसिद्ध हैं। पंडित अजय उपाध्याय (Parcha Wale Baba सारंगढ़ के पास गोडम में रहते हैं और अपने घर पर ही दरबार लगाकर पर्चा निकालने की परंपरा निभाते हैं। लोगों की परेशानियों और समस्याओं का समाधान करने की वजह से उन्हें दूर-दूर तक पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री से उनकी यह मुलाकात पार्टी के एजेंडे से हटकर थी, लेकिन इसमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग गहरा था। चर्चा के दौरान पंडित अजय उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रामचरित मानस की भेंट दी और सनातन संस्कृति पर लंबी बातचीत की। यह भेंट और संवाद अब स्थानीय राजनीति व सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button