Tag: IND vs WI

  • IND vs WI : काउंटडाउन शुरु….! सेमीफाइनल की राह तय करेगा ‘करो या मरो’ मैच

    IND vs WI : काउंटडाउन शुरु….! सेमीफाइनल की राह तय करेगा ‘करो या मरो’ मैच

    T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज  क्रिकेट प्रेमियों की नजरें (IND vs WI)  भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा है, क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी और टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर अंतिम चार में जगह बनाने के इरादे से खेलेगी।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम (IND vs WI)  ने जिम्बाब्वे पर शानदार जीत दर्ज कर वापसी की थी। हालांकि टी20 विश्व कप के इतिहास पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर रहा है, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

    कब और कहां खेला जाएगा IND vs WI  मैच

    भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI)  के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

    भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा।

    वहीं टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। कैरेबियाई टीम ने तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को केवल एक जीत मिली है। भारत की एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्व कप में मीरपुर में आई थी। इसके अलावा 2009 (लॉर्ड्स), 2010 (ब्रिजटाउन) और 2016 (वानखेड़े) में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

    ईडन गार्डेन्स में भारत का दबदबा

    ईडन गार्डेन्स मैदान भारत के लिए बेहद शुभ साबित हुआ है। यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए चारों मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। साल 2022 में दोनों टीमें यहां तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच भारत ने अपने नाम किए थे। इससे पहले 2018 में भी भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था।

     

    IND vs WI पिच रिपोर्ट

    ईडन गार्डेन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, इसलिए हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के अनुसार विकेट संतुलित है, जहां बल्लेबाजों के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। शाम के मैच में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

    Image

    IND vs WI मौसम अपडेट

    कोलकाता में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मैच के दौरान तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

    Image

    IND vs WI  संभावित प्लेइंग-11

    भारत

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    वेस्टइंडीज

    ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

    Image

     

  • Jasprit Bumrah : अहमदाबाद टेस्ट में गूंजा बुमराह का जलवा, कपिल देव और जडेजा को पीछे छोड़ा

    Jasprit Bumrah : अहमदाबाद टेस्ट में गूंजा बुमराह का जलवा, कपिल देव और जडेजा को पीछे छोड़ा

    IND vs WI : अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने धमाकेदार गेंदबाज़ी करते हुए नया इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज़ की पहली पारी में बुमराह ने घातक स्पेल में 3 विकेट झटके, जिनमें से दो बल्लेबाज़ बोल्ड हुए। इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने (2025) में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज़ों को बोल्ड आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    इसे भी पढ़ें : Mohammed Siraj : अहमदाबाद टेस्ट में धमाका, मिचेल स्टार्क को पछाड़कर सिराज ने रचा नया इतिहास

    साल 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज़

    जसप्रीत बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 12 बल्लेबाज़ों को (बोल्ड आउट) कर चुके हैं। उनके बाद मोहम्मद सिराज (Jasprit Bumrah) और शमर जोसेफ (9-9), मिचेल स्टार्क (7), स्कॉट बोलैंड (6) और जोमेल वारिकन (6) का नाम आता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में देखें तो बुमराह ने 2025 में अब तक 15 विकेट बोल्ड के जरिए हासिल किए हैं, जो इस साल किसी भी फुल-मेंबर गेंदबाज़ (Jasprit Bumrah) का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

    अब बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 147 (बोल्ड विकेट) ले चुके हैं। इस मामले में वह भारत के लिए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले (186), कपिल देव (167) और रविचंद्रन अश्विन (151) हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा (145) को पीछे छोड़ दिया है।

    इसे भी पढ़ें : IND vs WI Test : पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा, विंडीज 162 पर ढेर, राहुल ने ठोकी फिफ्टी

    भारत में सबसे तेज़ 50 विकेट

    अहमदाबाद टेस्ट में बुमराह ने भारत में खेलते हुए अपने 50 टेस्ट विकेट (Jasprit Bumrah) पूरे किए। उन्होंने केवल 24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 25 पारियों में यह मुकाम पाया था। अब बुमराह और जवागल श्रीनाथ संयुक्त रूप से भारत में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं।

    घरेलू धरती पर नया इतिहास

    घरेलू पिचों पर बुमराह ने सिर्फ 17 की शानदार औसत से 50 विकेट (Jasprit Bumrah) पूरे किए हैं। एशियाई परिस्थितियों में खेलने वाले किसी भी गेंदबाज़ का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ औसत है। इसके अलावा, बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज़ बने हैं जिन्होंने (WTC) में घर पर 50 विकेट पूरे किए। उनसे पहले केवल रविचंद्रन अश्विन (149) और रवींद्र जडेजा (94) यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे, लेकिन दोनों स्पिनर हैं। वेस्टइंडीज़ की पहली पारी 162 रन पर ढेर हुई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

    इसे भी पढ़ें : Raigarh Cannabis Seizure Arrest : गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, दो महिला तस्करों को रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार